: नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही, 8 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त
Tue, Apr 15, 2025
नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबडतोड कार्यवाही, 8 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त
उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर मुस्तैदी के साथ अवैध कारोबारियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में विगत दिवस अवैध शराब, अवैध सट्टा जुआ आसमाजिक तत्वों के पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जाकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है।🔷 *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 08 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त -* जिला नरसिंहपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सचिन यादव निवासी सगौनी से 13 पाव देशी शराब, मुकेश पटेल निवारी पिडरई से 12 पाव देशी शराब, थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा आरोपी रूपेन्द्र लोधी निवासी निवासी पिपरसरा से 16 पाव देशी शराब, आरोपी ख्याल सिंह पटेल निवासी इमलिया से 16 पाव देशी शराब, आरोपी उमेश नोरिया निवासी इमलिया से 16 पाव देशी शराब जप्त की गयी इसी प्रकार थाना करेली पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश सिलावट निवासी हेमरा एवं आरोपी यशवंत प्रजापति निवासी जोबा से 5-5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की सथ ही गाडरवारा पुलिस द्वारा आरोपी राखी जाटव निवासी गाडरवारा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है। इस प्रकार कुल 8 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है।
: हनुमान जयंती की अवसर पर हुई प्राण प्रतिष्ठा
Tue, Apr 15, 2025
हनुमान जयंती की अवसर पर हुई प्राण प्रतिष्ठा
साईंखेड़ा सीपीए स्कूल के सामने से तूमडा जाने वाली रोड के नजदीक नकटा के पास हनुमान जयंती के अवसर पर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पंडित सीता शरण जी अयोध्या वालों के सानिध्य में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसमें साईं खेड़ा एवं तूमडा के अनेक भक्त उपस्थित रहे बता दें कि बहुत वर्षों पहले यहां पर एक प्राचीन मडिया बनी हुई थी जिसमें हनुमान जी विराजमान थे धीरे-धीरे वह मडिया पुरानी होकर जर्जर हो चुकी थी कुछ भक्तों ने अपने सहयोग से वहां पर एक भव्य मंदिर निर्माण कराया एवं महाबली हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा नए मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर की गई एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया इस आयोजन में तुमड़ा सहित कुछ साईंखेड़ा के भक्तों का सहयोग भी रहा ।
: साध्य मे नही साधना मे चमत्कार है मुनिश्री
Tue, Apr 15, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
साध्य मे नही साधना मे चमत्कार है मुनिश्री
बहोरीबंद भावना भावनासिनी होती है हमारा श्रद्धान दृढ़ होना चाहिए परमात्मा के प्रति तुम्हारी भावना श्रद्धा की तरंगे दृढ़ता की वरगणाएं प्रतिफलिल होकर चमत्कार का रूप धारण कर लेती हैं तुम प्रतिमाओ मैं चमत्कार ढूंढते हो जहां है ही नही चमत्कार का कारण तुम्हारी अनंत इच्छा शक्ति है जो पुण्य प्रकृति को सीमित करती हुई तुम्हारे ही द्वारा तुम ही को चमत्कृत करती है अत अपना ज्ञान श्रद्धान आस्था को मेरू के समान अचल बनाये चमत्कार घटित होगा जन कल्याण के उद्बोधन को आगे बढाते हुए पूज्य मुनिश्री ने कहा कि हमने कर्म भूमि पर जन्म लिया है अपने कर्म चेतना को जिसे हम प्रबल पुरुषार्थ कहेंगे उत्कृष्ट करते हुए भक्ति और प्रार्थना करें भाग्य का भरोसा छोड़कर भाग्य में जो लिखा है वह तुम्हें निर्बल बनाएगा तुम स्वयं अपना भाग्य गढ़ो तुम परमात्मा को प्रणाम करो अपने प्रणाम परभरोसा रखें हर कार्य सिद्ध होगा साध्य में नही साधना में चमत्कार है पुरुषार्थ पर अधिक रहे।पंचकल्याणक के तृतीय दिन दीक्षा दिवस समारोह के अवसर परबाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया जीके सानिध्य में प्रातः भगवान का अभिषेक शांति धारा मंगल प्रवचन तथा दोपहर में बड़ी संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमी जनों की उपस्थिति में दीक्षा दिवस समारोह का कार्यक्रम सानंद संपन्न किया गया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमंत सेठ उत्तमचंद जैन कोयला अनुराग जैन मनोज जैन महेन्द्र जैन शैलेन्द्र जैन मनोज जैन राजेश जैन सन्मति जैन संजय जैन सत्येन्द्र जैन डा के एल जैन प्रशांत जैन सुरेन्द्र सिंघई विनय जैन दिनेश जैन पुष्पेन्द्र मोदी युवामंडल महिला मंडल के सदस्यो की बडी संख्या मे उपस्थिति रही ।