: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Fri, Mar 28, 2025
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
नरसिंहपुर। जिले में 30 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने और 31 मार्च को ईद उल फितर का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, अन्य जिला अधिकारी और शांति समिति के सदस्यों में श्री मैथिलीशरण तिवारी, श्री लाल साहब जाट, श्री मनोहर लाल साहू, श्री तरवर सिंह पटेल, गुड्डू मालगुजार, श्री बलवीर सिंह, श्री बीएल मेहरा, श्री किशन गुप्ता, श्री विनय जैन, डॉ. गोपाल सिंह, हाजी मो. शब्बीर उस्मानी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि जिले में चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुगण देवी प्रतिमाओं पर सुबह 4 बजे से जल चढ़ाने एवं पूजा- अर्चना करने के लिए जाते हैं । चैत्र नवरात्रि में जवारे स्थापित किये जाते हैं। जवारा विसर्जन के समय निकाले जाने वाले जुलूसों में श्रद्धालुगण अधिक मात्रा में अखाड़े एवं जवारे लेकर निकलते हैं।इस दौरान तपती धूप में जुलूस मार्ग पर पानी का छिड़काव किया जाये। नर्मदा नदी तट पर भी होमगार्ड का बल तैनात रहे। 31 मार्च को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जावेगा, जिसमें ईदगाह/ मस्जिदों में नमाज अदा की जावेगी। कलेक्टर श्रीमती पटले ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जिले के दुर्गा मंदिरों एवं मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास साफ- सफाई एवं जल की आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को त्यौहार के अवसर पर जिले में विद्युत की आपूर्ति सतत बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने खासतौर पर दुर्गा मंदिरों एवं मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास की बिजली का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा। त्यौहार के दौरान अस्पताल एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकस्मिक चिकित्सा दल की ड्यूटी मय दवाईयों एवं एम्बुलेंस तैयार रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने त्यौहार के दौरान जिले में दुर्गा मंदिरों और नमाज स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यकतानुसार बल तैनात रखने के निर्देश दिये। जवारा विसर्जन के लिए निकलने वाले जुलूस में पुलिस की ड्यूटी लगाई जावे और आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड बल का भी सहयोग लिया जावेगा। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार और कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से जवारा विसर्जन के लिए निकलने वाले जुलूस में कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। बैठक में शांति समिति के सदस्य रहे चौधरी जोगिंदर सिंह के निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया।
: नरसिंहपुर,जिले के गेहूं के थोक/ फुटकर व्यापारियों के फार्मों एवं गोदामों की जा रही जांच
Fri, Mar 28, 2025
जिले के गेहूं के थोक/ फुटकर व्यापारियों के फार्मों एवं गोदामों की जा रही जांच
नरसिंहपुर।संयुक्त संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में गेहूं के थोक/ फुटकर व्यापारियों के फर्मों एवं गोदामों की जांच की जा रही है।भारत सरकार द्वारा व्यापारी/ थोक विक्रेताओं के लिए 250 मीट्रिक टन एवं रिटेलर के प्रत्येक आउटलेट के लिए 5 मीट्रिक टन गेहूं की स्टॉक सीमा 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान मेसर्स नेहल इंटरप्राइजेज गाडरवारा में एक मीट्रिक टन व मेसर्स राय ट्रेडर्स में 51 मीट्रिक टन, मेसर्स प्रीमियम फूड्स आमगांवबड़ा- करेली में 1.5 मीट्रिक टन व मेसर्स प्रीमियम फूड्स में 11 मीट्रिक टन और मेसर्स गुरू र्टेडिग कम्पनी करेली में 85.2 मीट्रिक टन गेहूं की स्टॉक सीमा पाई गई। इसी तरह मेसर्स आनंद वेयर हाउसिंग सालीचौका, मेसर्स भगवानदास राय गोटेगांव और ऋषि ट्रेडिंग कम्पनी करेली में कोई भी गेहूं की स्टॉक सीमा नहीं पाई गई। उक्त सभी व्यापारियों/ थोक विक्रेताओं के फर्मों एवं गोदामों का निरीक्षण पर उनके पास गेहूं की पायी गयी मात्रा स्टॉक सीमा से कम पायी गई। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।
: करेली थाने मे पहली बार..अब तक की सबसे.."सफल व सार्थक" शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई.
Fri, Mar 28, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
करेली थाने मे पहली बार..अब तक की सबसे.."सफल व सार्थक" शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई.
करेली 28 मार्च करेली एस. डी. ओ. पी. मनोज गुप्ता , करेली तहसीलदार निर्मल पटले, व करेली टी. आई. प्रियंका केवट, नेतृत्व मे कई सालों बाद सत्ता व विपक्ष के सभी वरिष्ठ जन समाजसेवी, सभी संगठनों के सदस्य सभी धार्मिक सस्थाए, सभी मंदिर मस्जिद के से जुडे बन्धु व सभी पत्रकार साथी की सफलतम् अधिक से अधिक सख्या मे सफल बैठक आहुत हुई l सभी बन्धुओं ने आगामी नवरात्रि पर्व व ईद के त्यौहार पर पुलिस प्रशासन को सभी कार्यक्रमो की जानकारी दी वही सभी मंदिरों मे पुलिस प्रशासन व करेली तहसीलदार निर्मल पटले व करेली नगरपालिका सी.एम.ओ. पाटकर को कहा-कहा क्या तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाए कराना सुनिश्चित किया है वो जानकारी दी गयी.l एस डी ओ पी मनोज गुप्ता ,करेली नगर निरीक्षक सुश्री प्रियंका केवट तहसीलदार निर्मल पटले हमने आगे कहा कि चैत्र नवरात्रि ,अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सभी को शुभकामना देते हैं और जो भी धार्मिक त्योहार हैं उनको सादगी पूर्ण तरीके से मनाये यही अपेक्षा है l बस स्टेड में यात्री बस का प्रवेश हो ओर चालक और परिचालक का वेरिफेशन होना चाहिए l इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित के साथ साथ पत्रकार भी उपस्थित रहे l महेंद्र वार्ड की जागरूक महिला पार्षद श्री मति संगीता शर्मा ने भी अपने विचार रखे l