: गाडरवारा,नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
Sat, Nov 30, 2024
नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में आज दिनांक 30/11/2024 को ग्राम झांझनखेड़ा में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत जन संवाद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक वर्षा धाकड़ , गायत्री परिवार से मूलचंद पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामजनों को मादक पदार्थों,शराब, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू से होने वाले नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं नशा मुक्त होने की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्राम को पूर्णता नशा मुक्त बनाने के लिए ग्राम में महिलाओं की विशेष समिति गठित की गई । कार्यक्रम में उपस्थित संतोष विश्वकर्मा, रमाशंकर कौरव, सतीश खिचरौलिया नशा मुक्त जीवन व्यतीत करने की शपथ ली ।
: गाडरवारा,छात्राओं ने संभाग स्तर पर लहराया परचम
Sat, Nov 30, 2024
छात्राओं ने संभाग स्तर पर लहराया परचम
गाडरवारा। गत दिवस संभाग स्तर पर जबलपुर मे आयोजित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की छात्राओं श्रेया शुक्ला, स्वाती ताम्रकार, खुशी विश्वकर्मा, हर्षिता चौरसिया ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोक संगीत विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य भूपेश ठाकुर, भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, हेमंत शुक्ला, केआर रजक सहित सभी शाला परिवार ने प्रसन्नता जताई है । इन छात्राओं ने शिक्षक विनीत नामदेव, रजनी सराठे, सुलेखा शर्मा के मार्गदर्शन में यह स्थान प्राप्त किया। अब यह चयनित छात्राएं राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
: सीहोर,भोपाली तंत्र-मंत्र विद्या के तांत्रिक फूफा राजेश से परेशान देवेंद्र मालवीय ने बुधनी पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार
Sat, Nov 30, 2024
भोपाली तंत्र-मंत्र विद्या के तांत्रिक फूफा राजेश से परेशान देवेंद्र मालवीय ने बुधनी पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार
माया खुदाई करने के नाम पर हड़पना चाहता हैं राजेश अपने ही भतीजे का घर : बूढी दादी को बहकाने भड़काने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी क्षेत्र में तांत्रिकी फूफा राजेश का आतंक : ग्रामीण जन परेशान जिम्मेदार अधिकारी मौन
सीहोर। खबर जिला सीहोर के बुधनी से है जहां वार्ड नंबर 6 में निवासी देवेंद्र मालवीय द्वारा थाना बुदनी जिला सीहोर मध्यप्रदेश में दिनांक 15.11.2024 को एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि माया के चक्कर में षड्यंत्र कर करीबी रिश्तेदार फूफा राजेश द्वारा मकान हड़पने की जालसाजी की जा रही है।गौरतलब है कि देवेंद्र मालवीय ने अपने ही फूफा तांत्रिक राजेश मालवीय निवासी भोपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए लेख किया है कि इनके द्वारा मेरे घर व परिवार में डर और दहशत बनाकर षड्यंत्र कराया जा रहा है जिससे परिवार डरा और परेशान है। मेरे तांत्रिक फूफा राजेश द्वारा मेरे घर को हड़पने के लिए मेरे परिवार को झूठी षडयंत्र पूर्वक बातों से भ्रमित और भड़काया जा रहा है।वही घर की बुजुर्ग वृद्धि दादी को आवेदक की वुआ माया, फूफा राजेश मालवीय आए दिन आकर भड़कते रहते हैं और घर में रहने वाले अन्य सदस्यों पर झूठ प्रकरण दर्ज करने की धमकी देते रहते हैं। दादी को पैसे का लोभ लालच देकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है और जमीन खुद कर माया निकालने की बात कह कर उन्हें भी डराया जा रहा है कि आप इस घर को छोड़ दो यह घर आपके लायक नहीं है कहीं और रहने लागो नहीं तो बड़ी-बड़ी घटनाएं घटित हो सकती हैं अपना कब्जा जमाना चाहते हैं।आवेदक ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि षड्यंत्रकारी तांत्रिक फूफा राजेश और बुआ माया पर कठोर कार्रवाई करते हुए मेरे पैतृक मकान को हड़पने से बचाकर मेरे परिवार को ऐसे तांत्रिकों की जालसाजी से सुरक्षित करने की गुहार लगाई।