: गाडरवारा,अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निराश्रित वृद्ध जनो का किया सम्मान
Tue, Oct 1, 2024
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर निराश्रित वृद्ध जनो का किया सम्मान
गाडरवारा।वृद्ध सम्मान से आयु ,विधा व यश की प्राप्ति - मुकेश बसेड़िया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने गाडरवारा के साथ विभिन्न देव स्थानों के निराश्रित असहाय वृद्धजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया वृद्ध दिवस पर सर्व प्रथम प्रयागराज के संगम स्थल पर त्रिवेणी सँगम व बेटियों का पूजन कर उन्हें वस्त्र ,शिक्षण सामग्री प्रदान कर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया तदोपरांत त्रिवेणी संगम पर असहाय ,निराश्रित ,दिव्यांग, , वयोवृद्ध जनो को वस्त्र, परधनी, कंबल, मच्छरदानी, छाता, कुर्ता धोती , पानी बॉटल, तथा गर्भवती महिलाओं एवं बहनों को साड़ियां व मच्छरदानी आदि भेंट प्रदान कर उनसे आशीर्वाद लिया बसेड़िया ने बताया कि विगत 22 वर्षों से अनेक वृध्दजनो की सेवा करता आ रहा हूँ क्योकि वृद्धजनों का सम्मान किसी दिन विशेष में नही अपितु प्रतिदिन उनके प्रति सेवा,श्रद्धा व सम्मान का भाव रखना चाहिए शास्त्र में कहा है कि जो नित्य वृद्धजनो की सेवा करते है उनकी आयु,विधा ,यश व बल में सदैव वृद्वि होती है।उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत 22 वर्षों से वनांचल क्षेत्र के निराश्रित, असहाय ,गरीब वृद्धजनो की सेवा स्वयं के खर्चे पर वस्त्र, राशन, दवाई, विस्तर, दैनिक उपयोगी वस्तुयें आदि प्रदान कर उनकी मृत्यु होने पर पुत्रवत मुखाग्नि प्रदान कर अंतिम संस्कार भी करते है ।त्रिवेणी संगम के पूर्व उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के त्रयंबकेश्वर में निराश्रित वृद्धजनो की सेवा कर लोगो को वृद्ध सेवा के प्रति जागरूक भी किया।मुकेश बसेड़िया सतत भारत के विभिन्न राज्यो में भ्रमण कर बेटी शिक्षा व वृद्ध सेवा तथा नशामुक्ति हेतु प्रयास कर रहे है।
: नरसिंहपुर,स्व सहायता समूह संगठन ने दिया ज्ञापन
Tue, Oct 1, 2024
भागीरथ तिवारी
नरसिंहपुर,स्व सहायता समूह संगठन ने दिया ज्ञापन
नरसिंहपुर जिले के सभी समूहों संचालकों अध्यक्ष /सचिव रसोईयां महिलाओं द्वारा आज मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर महोदया को महिला बाल विकास मंत्री के नाम अपनी बिभिन्न मांगों साथ ही पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के नाम से महोदय को सूचनार्थ हेतु ज्ञापन सौंपा गया धरना प्रदर्शन के संदर्भ में मंत्री महोदय को भी अवगत कराते हुए जिला कार्यकारिणी टीम अपनी पीड़ा व्यक्त करेगी जिसमें सभी समूहों कि माताऐं बहने जिला मुख्यालय (कार्यालय) परिसर में एकत्रित होगी समय रहेगा 12, बजे जिला अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती लोचन मेहरा एवम ब्लॉक अध्यक्ष चावरपाठा श्रीमति राविया वी सभी स्व सहायता समूह सदस्यों को उपस्थित रहने की अपील की गई थी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी अपने हक की लड़ाई में एक साथ शामिल होकर सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में हमारे प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल ने प्रदेश स्तर पर ज्ञापन देने की बात कही है !
: करेली,ओपन माइक प्रतियोगिता मन मोहक अदाकारी ने बांधा समां
Tue, Oct 1, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
ओपन माइक प्रतियोगिता मन मोहक अदाकारी ने बांधा समां
करेली।बोलती तस्वीर नर्मदाचल पत्रकार संघ के बैनर तले एंकर ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले प्रदेश से आए कलाकारों ने सुमधुर गीतों से संपूर्ण परिसर को संगीतमय बना दिया तालियो की गढ़गड़ाहट से कलाकारों की हौसला अफजाई की गई इस कार्यक्रम, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन नेमा, अध्यक्षता धनंजय पटेल जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि आशीष रिंपी लाम्बा अध्यक्ष गुरु सिख सभा करेली, जॉब कान्वेंट स्कूल के संचालक अरुण नेमा, बीएसएस स्कूल के संचालक चेतन लुनावत, हनुमान वार्ड पार्षद हेमंत मेहरा, पूर्व पार्षद विजेंद्र कोरी ( डेम) मदीना मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मूवीन खान एंकर विनीता खत्री जबलपुर एस एस इवेंट डायरेक्टर शिखा श्रीवास्तव मिसेज़ भारत प्रिया तिवारी के आतिथित्य में संपन्न हुआ सरस्वती पूजन एवं गणेश वंदना से हुई ।कार्यक्रम की मधुर बेला में संगीत, कविता, कॉमेडी, नृत्य, मिमिक्री के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सुनीता दुबे को सम्मानित किया, इस अवसर पर नर्मदाचल पत्रकार संघ के संरक्षक अखिलेश ज्योतिषी, निर्मल सिंह मुटरेजा, अध्यक्ष आदर्श कोहली, विजेंद्र माधव गुप्ता,आशीष नेमा, प्रदीप शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, कमलेश सोनी हलचल, ओम मेहरा, विप्रेष झारिया ईश्वर नोरिया अखिलेश ,अखिल नोरिया,बोलती तस्वीर के सभी सदस्य संगीत प्रेमियों की मौजूदगी रही कार्यक्रम का संचालन पहलाद पाठक आभार व्यक्त अखिल ने किया