: गाडरवारा,सांगई में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
Fri, Aug 30, 2024
सांगई में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतिम कालखंड में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के संयोजक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को मेजर ध्यानचन्द जी के हॉकी में दिये गए योगदान को बताया। कार्यक्रम मे प्राथमिक शिक्षक श्रीमती किरणलता ठाकुर ने छात्र छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के अलावा खेल भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत मे छात्र छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, लूड़ो, चौपड़, सांप सीढ़ी आदि खेलों के चित्र बनाकर उनका प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शाला के अनेक बच्चों की सहभागिता रही ।
: नरसिंहपुर,नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
Fri, Aug 30, 2024
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
नरसिंहपुर। न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ श्रीमती अंजली पारे के न्यायालय द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी विष्णु प्रसाद आ. उमेंद्र चौधरी (जाटव) आयु 31 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया,(सास-बहु) चौकी निवारी, थाना कोतवाली नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर म.प्र. को दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी को धारा- 5(एम)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20000/- जुर्माना तथा भादवि की धारा- 366 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- जुर्माना सें दंडित किया गया।जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बालिका की रिपोर्ट पर आरक्षी केंद्र गाडरवारा में अपराध क्रमांक 195/2024 पर धारा 363, 366ए, 376, 376एबी, 376(2)(च), 506 भा.द.स. एवं अधिनियम की धारा 5(द)/6, 5(उ)/6 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की जाकर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अनुसंधान के दौरान बालिका एवं साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किये गये एवं जप्ती कार्यवाही उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य आवश्यक अन्वेषण एवं कार्यवाही उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में, विशेष लोक अभियोजक श्रीमती संगीता दुबे द्वारा उक्त प्रकरण में सशक्त पैरवी की गई। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्षी जिसमें अभियोक्त्री दादी तथा पिता की साक्ष्य महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय मानते हुये एवं चिकित्सक द्वारा न्यायालय में दिये गये साक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए तथा चिकित्सीय साक्षी द्वारा दिये गये साक्ष्य के समर्थन में आई हुई डी.एन.ए. रिपोर्ट को निश्चियात्मक साक्ष्य मानते हुये तथा अभियोक्त्री की अल्प आयु को दृष्टिगत रखकर प्रकरण को जघन्य मानते हुये आरोपी को दोषसिद्ध पाकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उक्त सजा सें दंडित किया।
: जपं सीईओ ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, देखी व्यवस्थायें
Thu, Aug 29, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर,
जपं सीईओ ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, देखी व्यवस्थायें
शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर अंचल के शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों के मद्देनजर जनपद पंचायत शाहनगर के सीईओ श्री रोहित मालवीय ने 29अगस्त गुरूवार को धौवापुरा पंचायत के शासकीय माध्यमिक शाला मरहा में निरीक्षण के दौरान छात्र - छात्राओ से रूबरू होकर उनके हाल चाल जाने एवं बच्चों का मनोबल एवं उत्साह बढाने को लेकर साथ मे बैठकर भोजन किया तत्पश्चात जनपद सीईओ श्री मालवीय ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से विद्यालय मे दर्ज संख्या के अधार पर अनुपस्थित बच्चों की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुये शिक्षकों को हिदायत देते हुये विद्यालय में छात्र दर संख्या बढाया जाने के विद्यालय प्राधानअध्यापक को निर्देश दिये साथ ही मीनू के अनुसार भोजन बनाये जाने एवं गैस सिलेंडर की बजाय चूल्हे से भोजन बनने, किचन में हमेशा साफ -सफाई स्वच्छ पेयजल के निर्देश स्व सहायता समूह के संचालक को दिये।