: कुंडलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
Tue, Aug 15, 2023
कुंडलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गयाकुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया ।कुंडलपुर कार्यालय में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने ध्वजारोहण किया ।इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी ,सदस्यगण, कुंडलपुर स्टॉप ,क्षेत्रीय नागरिक, तीर्थयात्रियों की उपस्थिति रही।
: सिवनी के धूमा में वृक्षगंगा अभियान के अमर शहीद स्मृति उपवन में 71 पौधों का रोपण किया
Tue, Aug 15, 2023
सिवनी के धूमा में वृक्षगंगा अभियान के अमर शहीद स्मृति उपवन में 71 पौधों का रोपण किया
15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दोपहर 1 बजे शहीदों की याद में मुक्ति धाम धूमा में 71 पौधों का रोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधियों,श्री गोपाल सिंह एस.डी.ओ लखनादौन,धूमा डिपो रेंजर वन विभाग,प्राचार्य शिक्षा विभाग,पुलिस विभाग एवं गायत्री परिवार के परिजनों ने पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश के अमर शहीदों को श्रधाञ्जलि अर्पित की l