Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

शिक्षक दिवस पर NTPC गाडरवारा ने शिक्षकों को किया सम्मान : भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

Aditi News Team

Fri, Sep 4, 2026

शिक्षक दिवस पर NTPC गाडरवारा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा अपनी सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत एक विशेष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, श्री हिम्मत सिंह चौहान जी थे। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख, श्री भास्कर गुप्ता जी तथा खंड शिक्षा अधिकारी, श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एनटीपीसी गाडरवारा के परियोजना प्रभावित ग्रामों (PAVs) एवं आसपास के गांवों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के निर्माण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

इस विशेष पहल से सभी शिक्षक अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षकों ने एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस पहल के लिए एनटीपीसी गाडरवारा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

एनटीपीसी गाडरवारा सदैव अपने परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

NTPC GADARWARA

जरूरी खबरें