Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश : राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

Aditi News Team

Thu, Sep 17, 2026

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, पुराने प्रकरणों पर भी चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान प्रस्तुत जानकारी के अनुसार जिले में विभिन्न राजस्व न्यायालयों में कुल 22 हजार 746 प्रकरण पंजीकृत हैं, जिनमें से 18 हजार 768 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार कुल निराकरण की प्रगति 83 प्रतिशत रही, जबकि 3 हजार 978 प्रकरण शेष हैं। इसी प्रकार नामांतरण के कुल 9 हजार 586 प्रकरणों में से 7 हजार 827 का निराकरण किया गया है और 1 हजार 759 प्रकरण लंबित हैं।

बंटवारा एवं सीमांकन की स्थिति की भी समीक्षा

बंटवारा संबंधी कुल 1 हजार 264 प्रकरणों में से 1 हजार 12 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सीमांकन के कुल 2 हजार 147 प्रकरणों में से 2 हजार 139 प्रकरणों का निराकरण हो चुका है तथा केवल 8 प्रकरण शेष हैं। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील में राजस्व से संबंधित प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिए जाएं। इन्हें लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन ही लिया जाएगा। तहसील न्यायालयों का निरीक्षण किए जाने पर इस तरह की स्थिति मिलती है तो संबंधित तहसीलदार पर कार्रवाई की जाएगी।

फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी की प्रगति पर भी चर्चा

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के तहत तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की गई। 22 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 तक आयोजित शिविरों में कुल 8 हजार 257 फार्मर आईडी बनाई गईं। खरीफ 2026-27 की गिरदावरी की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

पीएम किसान, ई-केवाईसी एवं राजस्व वसूली की समीक्षा

बैठक में पीएम किसान योजना से संबंधित ई-केवाईसी, आधार-बैंक खाता लिंकिंग, लैंड लिंकिंग तथा संदिग्ध हितग्राहियों के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही भू-अर्जन के लंबित प्रकरण, भूमि आवंटन एवं सीए लैंड प्रकरणों, अभिलेख दुरुस्ती तथा राजस्व वसूली की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सुशासन व्यवस्था के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026, टीएल एवं जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, सीएम हाउस/ऑफिस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों तथा सीपीजीआरएएमएस की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी

जरूरी खबरें