: नरसिंहपुर, महिला ड्रेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण सम्पन्न, जिले में 7, 8 व 9 दिसम्बर को होगा अन्न उत्सव
Tue, Dec 6, 2022
महिला ड्रेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण सम्पन्न
नरसिंहपुर।महिला ड्रेस डिजाइनिंग का 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 7 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक सेंट- आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में दिया गया। प्रशिक्षण में 34 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।कार्यक्रम में डीडीएम नावार्ड श्री संतोष महाडिक, अग्रणी जिला प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया श्री जयदेव विश्वास, निदेशक आरसेटी श्री केएस लोधी, एफएलसीसी इंचार्ज श्री राजेन्द्र सिंह, संकाय सदस्य श्री आशीष नामदेव, कार्यालय सहायक श्री गगन शर्मा और मास्टर ट्रेनर श्रीमती नाजिया मौजूद थे।कार्यक्रम में निदेशक श्री केएस लोधी ने बताया कि वर्तमान में 12 बैचों के माध्यम से 344 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसी श्रृंखला में महिला ड्रेस डिजाइनिंग का 30 दिवसीय आवास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 34 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सभी प्रशिक्षार्थी असेसमेंट में अच्छे अंकों से पास हुए हैं। इंचार्ज श्री राजेन्द्र सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने कार्य को सफलतापूर्वक संचालन के लिए बैंक ऋण के लिए आवेदन करने की सलाह दी। डीडीएम नावार्ड श्री संतोष महाडिक ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण लेने के बाद अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य को नये तरीके से करें। श्री जयदेव विश्वास ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह बताया कि बैंक किस प्रकार लोन प्रदान करता है, इसकी प्रक्रिया बताई।
जिले में 7, 8 व 9 दिसम्बर को होगा अन्न उत्सव
नरसिंहपुर। जिले में अन्न उत्सव का आयोजन 7, 8 एवं 9 दिसम्बर को होगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के सभी विक्रेता प्रात: 8 बजे दुकान खोलकर खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ करायेंगे। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी है।
: 76वां होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस आयोजित
Tue, Dec 6, 2022
होमगार्ड विभाग द्वारा 76वां होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 6 दिसंबर को होमगार्ड लाइन सोनाघाटी में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री केसी परते के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री एसआर आजमी ने की।कार्यक्रम में परेड कमांडर श्रीमती सुनीता पंदरे द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड के सहायक कमांडर एएसआई श्री बीरन सिंह थे। सलामी के पश्चात् परेड कमांडर द्वारा परेड की रिपोर्ट दी गई एवं मुख्य अतिथि से परेड का निरीक्षण करवाया गया। इसके पश्चात् परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। परेड में होमगार्ड की दो टुकडिय़ों ने भाग लिया। प्रथम टुकड़ी का नेतृत्व हवलदार अनुदेशक श्री बलिराम सरियाम तथा दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व हवलदार स्टोरमेन श्री अवधेश शर्मा द्वारा किया गया। होमगार्ड के मधुर बैंड की धुन में परेड मार्च पास्ट किया गया। बैंड का नेतृत्व सैनिक श्री संतोष कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आजमी द्वारा होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भारत शासन द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उनके उद्बोधन में होमगार्ड द्वारा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था बनाने, किसी भी प्रकार की आपदा एवं आंतरिक सुरक्षा में कठिन परिस्थितियों में पूर्ण सक्षमता से कत्र्तव्यों को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए होमगार्ड विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों को 76वें स्थापना दिवस की बधाई दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पौधरोपण किया गया एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।CM Madhya Pradesh
: कलेक्टर द्वारा किये नवाचार - ''शिक्षा की दीवार''
Tue, Dec 6, 2022
गुना श्री सतीश श्रीवास्तव सिटी मैनेजर एनयूएलएम द्वारा कलेक्टर के समक्ष की गयी 50 पुस्तकें भेंटकलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा विधार्थियों के पढ़ने के लिए ''शिक्षा की दीवार'' का नवाचार किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों को पढ़ने के लिए नागरिकों से पुस्तकें दान करने की अपील की गयी है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गुना में पिछले दिनों कलेक्टर द्वारा शिक्षा की दीवार का शुभारंभ किया गया है।
इसी क्रम में आज शहरी विकास अभिकरण कलेक्ट्रेट कार्यालय गुना में पदस्थ श्री सतीश श्रीवास्तव सिटी मिशन मैनेजर द्वारा ''शिक्षा की दीवार'' हेतु बच्चों को पढ़ाई के लिए 50 पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर सिसौदिया उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री सतीश श्रीवास्तव कला संस्कृति रंगकर्म लोक नृत्य कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गोंडी कला के चित्रकार भी हैं। इनके द्वारा सहरिया जनजाति के लोक नृत्य पर कई वर्षों से शोध कार्य किया जा रहा है।