: गाडरवारा, समीक्षा बैठक आयोजित
Fri, Nov 25, 2022
समीक्षा बैठक आयोजितगाडरवारा। विगत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तेन्दूखेड़ा (छोटा) के शा.उ.मा विद्यालय में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन डी डी ओ संस्था सुखाखेरी के प्राचार्य चंदन शर्मा एवम जनशिक्षा केंद्र प्रभारी तेंदूखेड़ा सहसंकुल प्राचार्य संगीता मेहरा की विशेष उपस्थिति एवं जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी एवम शिक्षक रामजी ठाकुर सहित समस्त शालाओं के प्रधान पाठको की उपस्थिति में किया गया। बैठक में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में छात्रों का चिन्हांकन कर प्रवेश दिलाना, कर्मचारियों के लंबित देयको का त्वरित भुगतान , कक्षा 5 वी एवम 8 वी के छात्रों का आरएसके पोर्टल पर सत्यापन आदि बिंदुओं पर निर्देश प्रसारित किए गए। उक्त बैठक में माध्यमिक शाला प्रधान पाठक आर एस ठाकुर , श्रीमती मधु बेलवंशी , वीरेंद्र कौरव, धरमपाल इनवाती, लक्ष्मी विश्वकर्मा , लक्ष्मी नारायण मेहर , देवेंद्रनाथ , हरप्रसाद ठाकुर , ज्ञानेश्वर मेहरा, महेश ठाकुर ,राधेश्याम कौरव आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही।
: धान खरीदी केन्द्र पचामा में यथावत रखा जाने ग्रामीणो ने एसडीएम गाडरवारा को सोपा ज्ञापन
Fri, Nov 25, 2022
धान खरीदी केन्द्र पचामा में यथावत रखा जाने ग्रामीणो ने एसडीएम गाडरवारा को सोपा ज्ञापनगाडरवारा। पचामा धान खरीदी केन्द्र पर ही किसानों की धान खरीदी हो सेवा सहकारी समिति पचामा के अंतर्गत ग्राम पचामा एवं ग्राम भटरा की समर्थन मूल्य पर धान एवं गेहूं की खरीदी विगत वर्षों से लगातार होती आई है, इस वर्ष भी पचामा में ही खरीदी होने की उम्मीद थी। लेकिन समाचार पत्र के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पचामा ग्राम की समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र स्वर्ण परी वेयर हाउस सालीचौका पोणार तिराहा किया गया है, जो किसानो की सुविधा के हिसाब से उचित नहीं है।ग्राम पचामा एवं भटरा में सर्वाधिक और प्रत्येक किसान धान उत्पादन करते हैं, वेयर हाउस में कड़कड़ाती ठंड में किराए के ट्रेक्टर ट्राली में कई दिनों तक लाइन लगाने से किसानो को गम्भीर परेशानी से गुजरना पड़ेगा। साथ ही उक्त वेयर हाउस के मुख्य रोड पर गन्ना मिल की ट्रालियों से जाम लगता है।कल इस संबंध में एस डी एम मैडम से बात कर समस्या से अवगत कराया गया है उन्होंने इस संबंध में शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया है। आज दिनांक 25/11/2022को पचामा एवं भटरा के ग्रामीणों ने सरपंच सहित लिखित ज्ञापन सोपकर स्वर्ण परी वेयर हाउस की जगह ग्राम पचामा में ही केन्द्र संचालित करने की मांग की है।एसडीएम द्वारा उक्त मांग अनुसार कार्यवाही कर पचामा में खरीदी का आश्वासन दिया है।
: गाडरवारा ,शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज मे स्वच्छता प्रतियोगिता संपन्न
Fri, Nov 25, 2022
स्वच्छता प्रतियोगिता संपन्न
शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में नगर पालिका परिषद गाडरवारा एवं एनजीओ द्वारा गाडरवारा को स्वच्छ बनाना है संबंधी स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में आकर कराया जिसमें शाला की पांच 7 छात्रों द्वारा स्वच्छ विद्यालय की श्रेष्ठ पेंटिंग को चयनित कर प्रतियोगिता में शामिल किया गया इस अवसर पर नगर पालिका से प्रतिनिधि के रूप में संजय श्रीवास व पहल की ओर से *प्रदीप पटेल* प्रिया बरहैया महेश सेन गिरधारी कुशवाहा शाला परिवार की ओर से चंद्रप्रभा ठाकुर चंद्रिका गौरव ज्योति द्विवेदी कुसुम भार्गव गीता अग्रवाल और शिक्षक दिवस वाले विनोद सोनी कार्यक्रम के आयोजन में मार्गदर्शन किया छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक गाडरवारा को स्वच्छ बनाने में और स्वस्थ रहने में लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।