: स्नेह के मारू बौद्धिक दिव्यांगों के राष्ट्रीय अभिभावक परीसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
Wed, Nov 16, 2022
स्नेह के मारू बौद्धिक दिव्यांगों के राष्ट्रीय अभिभावक परीसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीतरतलाम ।। बौद्धिक दिव्यांगों के अभिभावकों के राष्ट्रीय परिसंघ परिवार द्वारा केरल के त्रिशूर में आयोजित 28वें राष्ट्रीय अभिभावक अधिवेशन में स्नेह संस्थापक पंकज मारू को भारत के 32 राज्यों के 300 से अधिक अभिभावक संघो द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन कर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया । परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात पंकज मारू ने लखदातार फाउंडेशन अभिभावक संघ रतलाम एवं सारथी की संचालिका श्रीमती स्वाति सोलंकी एवं स्नेह अभिभावक संघ नागदा के महेशचंद्र राठौड़ के साथ कर्नाटक राज्य के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत से भेंट देश भर में परिवार के अभिभावक संघों एवं संस्था सारथी रतलाम द्वारा बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण हेतु संचालित पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें विगत वर्ष का वार्षिक गतिविधि प्रतिवेदन की प्रति भेंट की । स्नेह संस्थापक पंकज मारू की इस उपलब्धि पर स्नेह अभिभावक संघ नागदा द्वारा उनके प्रथम नगर आगमन पर स्नेह लायंस हाल में कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर लायंस क्लब नागदा ग्रेटर लियो क्लब नागदा ग्रेटर के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों स्नेह के स्टाफ आदि ने पुष्प माला एवं शुभकामनाएं भेंट कर हर्ष व्यक्त किया है।
: भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने लिया राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
Tue, Nov 15, 2022
महामहिम प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बुधवार को भोपाल में महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।श्री सिंह ने मंच पर अतिथियों की बैठक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पंडाल में विशिष्टजनों व स्व सहायता समूहों की महिला प्रतिनिधियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी ली। जिला प्रशासन के अधिकारियों को व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों एवं उनके उत्पादों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के संबंध में भी श्री सिंह ने कार्य कर रहे कर्मचारियों तथा कलाकारों से विस्तृत जानकारी ली।प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर यातायात एवं कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग के संबंध भी निर्देश दिए, ताकि आवाजाही में कोई अवरोध उत्पन्न न हो । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रोटोकॉल के तहत हर व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, ताकि अतिथियों और आगंतुकों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।