: गाडरवारा,1011 वे सप्ताह में कदम संस्था ने किया पोधा रोपण
Sun, May 18, 2025
1011 वे सप्ताह में कदम संस्था ने किया पोधा रोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 1011 वें सप्ताह का पौधारोपण पलोटन गंज स्थित शक्तिधाम मंदिर के सामने बगीचा प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें -योगेश गनोरे ,राजेश गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, श्रीराम अग्रवाल ,आनंद शर्मा, चिरंजीव हिमांशु साहू ,कुमारी आन्या पाराशर ,चिरंजीव मयंक पारासर के जन्मदिवस पर एवं श्रीमती संध्या राजेश गुप्ता ,श्रीमती सुमन योगेश साहू ,श्रीमती राखी गणेश चौकसे की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनीशुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा रोटरी क्लब के सम्माननीय साथीगण व नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
: गाडरवारा"मैजिकल लाइफ पैटर्निंग टेक्निक"* प्रशिक्षण आयोजित
Sun, May 18, 2025
गाडरवारा
"
मैजिकल लाइफ पैटर्निंग टेक्निक"* प्रशिक्षण आयोजित
गाडरवारा।विगत दिवस गायत्री शक्तिपीठ गाडरवारा पर लाइफ चेंजिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत गायत्री परिवार द्वारा मैजिक लाइफ पैटर्निग टेक्निक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।एक दिवसीय प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर लखनादौन से आ प्रीतम सिंह पटेल द्वारा नकारात्मकता को डिलीट करने एवं सकारात्मकता को एक्टिव करने की माइंड कमांड प्रोसेस की प्रक्रिया को सहभागियों सहित करके दिखाया गया। साथही प्रक्रिया के अभ्यास से आर्थिक, सामाजिक तथा नैतिक आध्यात्म सहित सभी क्षेत्रों में उपलब्धि मिलने, निरोगता, बुद्धि तीव्रता के लिए कारगर बताया।सर्वप्रथम मां गायत्री पूजन के साथ तहसील समन्वयक राजेश कौरव, विनोद श्रीवास्तव द्वारा मास्टर ट्रेनर तथा सभी उपस्थित सहभागियों का तिलक पुष्पहार से स्वागत किया, ड्रॉ राजेन्द्र दुबे द्वारा प्रशिक्षण माड्यूल पर चर्चा की गई तत्पश्चात पूर्ण शांत वातावरण में प्रशिक्षण संचालित किया गया।प्रशिक्षक पटेल ने बताया कि मैजिकल लाइफ पैटर्निंग के अद्भुत सफर से जीवन में सुख शांति समृद्धि सभी कुछ पाया जा सकता है।यह कोई कल्पना नहीं, साधारण तकनीक नहीं, बल्कि एक विज्ञान और मनोविज्ञान पर आधारित माइंड कमांड प्रक्रिया है — जो आपके विचारों, भावनाओं और आदतों के सकारात्मक पक्ष को मजबूती प्रदान करती है, जीवन को यूनिवर्सल ऊर्जा कनेक्टिविटी प्रदान करती है। पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित साहित्य से, तथा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित जीवन जीने की कला प्रोग्राम से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हैल्थ, वैल्थ, रिलेशन, ग्रोथ, सक्सेस के नये पैटर्न डेवलपमेंट के इस प्रोग्राम में शिक्षक मुन्नी लाल वर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, मूलचंद शर्मा, शिक्षक नागेन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन पटेल आशीष सक्सेना राहुल सोनी, गोविन्द कौरव,भाव सिंह वर्मा, रमाकांत गुप्ता, गोपाल साहू, अखिलेश साहू, राजेन्द्र साहू, राजेश कौरव,विनोद श्रीवास्तव के अलावा श्रीमती पुष्पा वर्मा,किरण विश्नोई ने भाग लिया। साथही अनेकों भाई बहन दर्शक दीर्घा से सहभागिता करते रहे।। श्री राजेश कौरव ने बताया कि इसके पूर्व सालेचौका, बसुरिया, मारेगांव तथा अमाडा में एक एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हो किये गये, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता प्रदान की।
: राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल की शिक्षा मंत्री से भेंट
Sat, May 17, 2025
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल की शिक्षा मंत्री से भेंट
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आज शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की एवं अपनी मांगों मांगों से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया संघ की प्रमुख मांगों निम्न हैं ।1. सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि2. सेवानिवृत्ति के पश्चात स्टाइपेंड/मानदेय3. राज्य शिक्षा नीति में विशेष भूमिका4. विशेष प्रोत्साहन भत्ता/सम्मान राशि5. राज्य स्तर पर परिषद का गठन6. स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बीमा सुविधा:7. राजकीय समारोहों में सहभागिता8. विद्यालयों में प्रेरणा स्थल निर्माण:इससे पूर्व सुशील शर्मा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया आज गाडरवारा में प्रांतीय बैठक में यह निर्णय लिया गया ,रजनीश जैन प्राचार्य को कार्यकारी अध्यक्ष,राजेश सोनी प्राचार्य को प्रांतीय सचिव,विनोद सोनी को प्रांतीय उपाध्यक्ष,रघुवीर राय प्राचार्य को प्रांतीय कोषाध्यक्ष,हल्केवीर पटेल को प्रांतीय प्रवक्ता,रामविलास रघुवंशी को प्रांतीय सह सचिव एवं संजय जोशी बी एल मिश्रा धीरेन्द्र तोमर सतीश प्यासी बाल कृष्ण पचौरी को प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है नारायण गुप्ता को नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।