: संभाग स्तरीय कला उत्सव में नगर के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Mon, Nov 14, 2022
संभाग स्तरीय कला उत्सव में नगर के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थानगाडरवारा। गत दिवस जबलपुर के पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल स्कूल में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में गाडरवारा के छात्र छात्राओं ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीय संगीत गायन में टीवीएन स्कूल गाडरवारा की सौम्या शर्मा, लोक नृत्य में बीटीआई गाडरवारा से मुकेश नोरिया एवं एकल अभिनय विधा में बीटीआई स्कूल गाडरवारा से आनंद कौरव एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा से भूमिका श्रीवास ने प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये छात्र छात्राएँ 22 नवंबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने बीटीआई स्कूल पहुंचकर छात्र आनंद कौरव एवं मुकेश नोरिया का मनोबल बढ़ाते हुए स्वयं की तरफ से पुरुस्कृत किया था। राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, आरती पाठक एवं के के वर्मा ने शुभकामनाएं दी है।
: क्षेत्र के किसानों से अपील है कि मिट्टी की जांच कराकर संतुलित उर्वरक का ही उपयोग करें
Mon, Nov 14, 2022
उज्जैन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुबोध कुमार पाठक ने जानकारी दी कि वर्तमान में रबी फसलों की बोवनी द्रुत गति से पूर्णता की ओर है। कुछ किसानों ने अगेती बोवनी कर ली है। जो बचे हैं वे भी शीघ्रता से कर रहे हैं। उज्जैन विकास खण्ड में गेहूं की खेती बहुतायत से की जाती है। आलू, प्याज और लहसुन का भी बहुत बड़ा क्षेत्र है। इन फसलों के उत्पादन में उर्वरकों की बहुत बड़ी आवश्यकता होती है। उज्जैन एवं नजदीकी क्षेत्र के सभी किसानों को उर्वरक सहजता से, निर्धारित दरों पर, उच्च गुणवत्तायुक्त मिले, इस हेतु मध्य प्रदेश शासन कृषि विभाग के निर्देश अनुसार विकास खण्ड उज्जैन में स्थित सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं और समितियों पर जहां-जहां उर्वरक उपलब्ध है, वहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उर्वरक वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।चालू सत्र में अभी तक गत वर्ष से अधिक उर्वरक वितरण किया जा चुका है और वरिष्ठ स्तर से सतत आवक जारी है। उर्वरक वितरण के साथ-साथ किसान भाईयों को कृषि आदान उच्च गुणवत्ता का प्राप्त हो, इसे सुनिश्चित करते हुए विकास खण्ड में अभी तक विक्रेताओं, उत्पादकों के प्रतिष्ठानों से बीज के 100 से अधिक नमूने एवं उर्वरक के 170 नमूने संकलित किये जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे जा चुके हैं तथा लगभग 75 से अधिक विक्रेताओं की फर्मों का निरीक्षण किया गया है। यदि कोई नमूना अमानक स्तर का मिलता है तो नियमानुसार सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। नमूने लेने और निरीक्षण की यह प्रक्रिया जिला स्तरीय जांच दल द्वारा सतत जारी रहेगी।क्षेत्र के किसानों से अपील है कि मिट्टी की जांच कराकर संतुलित उर्वरक का ही उपयोग करें। यदि कहीं अमानक जैसा या अधिक कीमत का उर्वरक विक्रय किया जाता है तो इसकी सूचना बिल सहित स्थानीय कृषि अधिकारी या श्री पाठक को मोबाइल नम्बर 9424016725 पर दी जा सकती है। किसान हर तरह के कृषि आदान क्रय करने का बिल विक्रेताओं से अनिवार्य रूप से लें।
: जबेरा में 30 मेट्रिक टन यूरिया पहुंचा
Mon, Nov 14, 2022
जबेरा एवं तेंदूखेड़ा हेतु 100 _100 मेट्रिक टन यूरिया जबलपुर से भेजा जा रहा है
===
आज और कल प्राप्त हो जायेगा
===
जबेरा में 30 मेट्रिक टन यूरिया पहुंचा
===जिले के डबल लॉक केंद्रों में डीएपी, यूरिया, एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। यूरिया 1095 मेट्रिक टन, डीएपी 407 मेट्रिक टन और एनपीके 1160 मेट्रिक टन उपलब्ध है।
डीएमओ श्याम जी मिश्रा ने बताया जबेरा में 30 मेट्रिक टन यूरिया पहुंच गया है। तेंदूखेड़ा में उपलब्ध नहीं है 12 और 13 नवंबर को 100-100 मेट्रिक टन जबलपुर से उपलब्ध हो रहा है, रैक जबलपुर में लग गया है।
उन्होंने बताया दमोह में डबल लॉक केंद्र में 504 मेट्रिक टन यूरिया, 240 मेट्रिक टन डीएपी और 209 मेट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। इसी प्रकार पथरिया में यूरिया 226 मेट्रिक टन, डीएपी 32 मेट्रिक टन और एनपीके 147 मेट्रिक टन उपलब्ध है, हटा में 285 मेट्रिक टन यूरिया, 72 मेट्रिक टन डीएपी और 87 मेट्रिक टन एनपीके और जबेरा में 30 मेट्रिक टन यूरिया, 51 मेट्रिक टन डीएपी और 412 मेट्रिक टन एनपीके तथा तेंदूखेड़ा में डीएपी 32 मेट्रिक टन और एनपीके 281 मेट्रिक टन उपलब्ध है।
इसी प्रकार मार्केटिंग सोसायटी दमोह में 50 मेट्रिक टन यूरिया, डीएपी 30 मेट्रिक टन और एनपीके 25 मेट्रिक टन उपलब्ध है। इस प्रकार जिले के इन केंद्रों में 1065 मेट्रिक टन यूरिया, डीएपी 457 मेट्रिक टन और एन पी के 1160 में टन उपलब्ध है, इसका वितरण कल से फिर किया जाएगा।
डीएमओ श्री मिश्रा ने बताया इफको यूरिया का रैक जबलपुर में लग गया है, जिसमें जबेरा एवं तेंदूखेड़ा हेतु 100 _100 मेट्रिक टन जबलपुर से भेजा जा रहा है जो कि 13 नवंबर और 14 नवंबर को प्राप्त हो जाएगा।अभी 30 मेट्रिक टन यूरिया जबेरा पहुंच गया है।