: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस परिवारों के साथ मनाई दीपावली
Wed, Oct 26, 2022
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दीपावली पर्व पर दतिया पुलिस लाइन पहुँच कर पुलिस परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बच्चों को मिठाई बाँटी और उनके साथ आतिशबाजी भी की।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस के जवान 24X7 ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। सभी त्यौहारों में वे आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिये सदैव कर्त्तव्यरत रहते हैं। कर्त्तव्य के प्रति उनकी समर्पण भावना को दृष्टिगत रखते हुए मैं उनके परिवारों के साथ दीपावली मनाने आया हूँ। पुलिस परिवार के सदस्यों ने दीपावली पर गृह मंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की और उनका आत्मीय स्वागत किया।
: गाडरवारा, शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में शिक्षकों ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली
Tue, Oct 25, 2022
शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में शिक्षकों ने बच्चों के साथ मनाई दीपावलीगाडरवारा।दीपावली के पावन पर्व पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बच्चों के साथ लगातार दूसरे वर्ष दीपावली मनाई दीपावली मनाने पर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए बच्चों ने स्कूल में फटाखे चलाएं शिक्षक सुरेंद्र पटेल द्वारा शाला में लक्ष्मी पूजन एवं सरस्वती पूजन की पूजन पश्चात बच्चों को प्रसाद एवं मिठाई वाटी गई ,ग्राम के वरिष्ठ भूपेंद्र सिंह एवं देवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे,फिर शाम को कालोनी मे पौधे पर दीपक लगाये |
: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों को सामग्री प्रदान कर मनाई स्कूल में दीपावली
Tue, Oct 25, 2022
दिव्यांग बच्चों को सामग्री प्रदान कर मनाई स्कूल में दीपावलीगाडरवारा। गत दिवस दीपावली के दिन समीपी ग्राम सांगई में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के दिव्यांग बच्चों के घर घर जाकर उन्हें पटाखे एवं मिठाईयां भेंट कर दीवाली की खुशियां दी । उन्होंने छात्र अरुण केवट, अभिषेक केवट सहित अन्य दिव्यांग छात्र छात्राओं के घर जाकर बच्चों को उपहार दिये तदोपरांत उन्होंने शाला परिसर में छात्र छात्राओं के साथ मां लक्ष्मी का पूजन कर दीपक जलाए एवं पटाखे फोड़कर दीवाली की खुशियां मनाई। इस मौके पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रांगोलियाँ आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि कर्मभूमि में बच्चों के साथ दीपावली मनाने से बच्चों को खुशी होती है। खासतौर पर त्योहार वाले दिन दिव्यांग बच्चों के घर जाकर उन्हें उपहार देकर दीपावली की खुशी देना ही पुण्य का कार्य है। शाला में दीवाली मनाने की खुशियों में विष्णुस्वरुप खरे, केशव केवट, राकेश केवट, दयाराम केवट, सुनील केवट, संजय केवट, अर्जुन केवट, द्रोपती केवट, रेखा केवट, रेशमा केवट, प्रीति केवट सहित अन्य शामिल रहे