: गाडरवारा, सेवानिवृति पर दी विदाई
Sun, Oct 2, 2022
सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठौतिया की शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक मुकेश कुमार साहू को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने शिक्षको ने शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी । विदाई कार्यक्रम में संकुल कठौतिया के प्राचार्य एम के चक्रवर्ती ने कहा कि मुकेश साहू जी ने 3 मार्च 1987 से इसी स्कूल में शासकीय सेवा शुरू की थी एवं अब इसी स्कूल से वह सेवानिवृत हो रहे है जो कि प्रसन्नता की बात है। इनका संपूर्ण सेवाकाल निर्विवाद रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन नेतराम कौरव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन रामकुमार दुबे ने किया। विदाई कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष विमलेश कुशवाहा, उत्तम सिंह विश्वकर्मा, दीपा कौरव, शिवकुमार कौरव, जितेंद्र रामटेके, विमल दुबे, रमेश खंगार, मीना पटैल, विनीता ठाकुर, रविशंकर विश्वकर्मा, अंतराम श्रीवास , सत्येंद्र द्विवेदी,राधा ठाकुर , शिवकुमारी कौरव, शिवदयाल साहू, हेमराज सिंह कौरव, कौशल ठाकुर,आशा कौरव एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, मां भगवती दरबार में लिया नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प
Sun, Oct 2, 2022
मां भगवती दरबार में लिया नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्पगाडरवारा। गत दिवस गांधी जयंती के अवसर पर चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सलगापुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू होकर मां भगवती स्थापना स्थल तक निकाली गई जहां पर पूजन व आरती कर नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प लिया गया ।इस जागरूकता रैली में विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता ,महिला स्वसहायता समूह द्वारा पूज्य बापू की प्रतिमा का पूजन अर्चन और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का उदबोधन किया। विदित हो कि नशा मुक्ति के इस अभियान में जनमानस का अत्याधिक समर्थन प्राप्त हुआ । इस अवसर पर ग्राम पंचायत टिकटोली के सरपंच पप्पू मरैया सचिव ,ग्राम पंचायत सहायक सचिव, प्राथमिक विद्यालय के राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक विपिन फौजदार, ओम प्रकाश ठाकुर ,हरिओम कौरव, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, गिरीश फौजदार, संजय पाठक ,प्रभात फौजदार, संतोष मेहरा ,हुलकर प्रसाद ओझा, रामनरेश जरहा सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित थे।
: गाडरवारा, खेरापति माता मंदिर न्यास का पुनर्गठन
Sun, Oct 2, 2022
खेरापति माता मंदिर न्यास का पुनर्गठनगाडरवारा। नगर के सबसे प्राचीन माता खेरापति मंदिर के नव निर्माण होने के उपरांत 39 वर्षों बाद खेरापति माता मंदिर न्यास के एकमात्र जीवित सर्वरायकार श्री विमल गुप्ता द्वारा खेरापति माता मंदिर न्यास का पुनर्गठन किया गया जिसमें मंदिर से जुड़े हुए सहयोगी एवं खेरापति माता मंदिर समिति के सदस्यों एवं पूर्व न्यास सर्वराय कारो के परिवारजनों को न्यास में सम्मिलित किया गया है माननीय अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा द्वारा विस्तृत जांच एवं संपत्ति के आय व्यय लेखा-जोखा की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियो निराकरण करते हुए नवीन न्यास का गठन करते हुए निम्नलिखित सदस्यो के नाम न्यास पंजी में परिवर्तन स्वीकृत कर नाम दर्ज किये 1 विमल गुप्ता 2 महेश नेमा 3 वीरेंद्र बरहेया 4 सुरेन्द्र सोनी 5 सुभाष रॉय 6 राजीव गुप्ता 7 मुरलीधर मालानी 8 आकाश कहार 9 शिवम चौकसे 10 शिवम बरहेया 11 विकास सोनी तथा सभी को निर्देशित किया की वे विधिवत मन्दिर का संचालन करे इस निर्णय से सभी नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किये हैं व समिति ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुयो का आभार व्यक्त किया।