: गाडरवारा, विकासखण्ड स्तर पर मोगली बाल उत्सव की लिखित परीक्षा आयोजित
Thu, Sep 8, 2022
विकासखण्ड स्तर पर मोगली बाल उत्सव की लिखित परीक्षा आयोजितगाडरवारा। गत दिवस मोगली बाल उत्सव के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर शासकीय स्कूलो में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक की परीक्षा बीटीआई स्कूल गाडरवारा में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी डी के पटैल , प्राचार्य जयमोहन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं चीचली ब्लॉक की कनिष्ठ वर्ग की परीक्षा बीआरसी कार्यालय चीचली में बीईओ ए एस मसराम, बीआरसी डी के पटैल एवं वरिष्ठ वर्ग की परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में छात्र छात्राओं को सामान्य ज्ञान से संबंधित निधारित 2 घंटे की अवधि का प्रश्नपत्र हल करने दिया गया। परीक्षा उपरांत कॉपियों का मूल्यांकन किया गया जिसमें चीचली विकासखण्ड स्तर पर कनिष्ठ वर्ग के तहत बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवा कौरव , द्वितीय स्थान सतेंद्र वर्मा , तृतीय स्थान निखिल मेहरा ने हासिल किया । बालिका वर्ग में मनीषा वर्मा ने प्रथम, मानसी कौरव ने द्वितीय एवं नेहा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरुस्कृत किया गया।।साईंखेड़ा ब्लॉक की कापियों का मूल्यांकन होने पर जल्द उनके भी परिणाम घोषित किये जायेंगे। साईंखेड़ा ब्लॉक में परीक्षा के आयोजन में मनमोहन शर्मा , अर्पणा ब्राउन, मधुसूदन पटैल, प्रशान्त पटैल, भानु राजपूत , रोहित वाल्मीकि एवं चीचली ब्लॉक में संजय सोनी, बुलंद कुशवाहा, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, चंद्रभान धानका, लक्ष्मण नागवंशी, अजय कुमरे , राकेश पटैल ,केलाश कहार आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।
: गाडरवारा,साक्षरता दिवस पर निकली छात्र छात्राओं की रैलियां
Thu, Sep 8, 2022
साक्षरता दिवस पर निकली छात्र छात्राओं की रैलियांगाडरवारा। गत दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर क्षेत्र के स्कूलों में छात्र छात्राओं ने रेलियाँ निकालकर साक्षरता का संदेश दिया। क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शालाओ में रैली के जरिये छात्र छात्राओं ने खूब पढ़ो--खूब बढ़ो सहित अनेक साक्षरता का संदेश देने संबंधी नारे लगाए। रैली के पूर्व स्कूलों में साक्षरता के महत्त्व पर नारे लेखन , परिचर्चा संबंधी आयोजन भी हुए। साक्षरता दिवस के आयोजनो की श्रृंखला में 9 सितंबर को स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलो में किया जायगा इसके अलावा 10 सितंबर को असाक्षरों का चिन्हांकन किया जाएगा। साक्षरता रैलियो में स्कूलो के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
: गाडरवारा ,विश्व साक्षरता दिवस पर साक्षरता एवं स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन
Thu, Sep 8, 2022
गाडरवारा। सब पढ़े, सब बढ़े , चलो साक्षरता दिवस, पर हम संकल्प लें, किसी को भी निरक्षर , नहीं रहने देंगे, हम सब ठाना है, सबको साक्षर बनाना है इसी उद्देश्य को लेकर 8 सितंबर 2022 विश्व साक्षरता दिवस पर साक्षरता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा मैं आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षरता एवं स्वच्छता संबंधी नारे बच्चों के द्वारा लगाए गए शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती चंद्र प्रभा ठाकुर, शिक्षक विनोद कुमार सोनी ,चंद्रिका कौरव ,गीता अग्रवाल ,ज्योति रानी द्विवेदी, मनोरमा ढिमोले ,कुसुम भार्गव ,जन शिक्षक नेतराम कौरव, राजेश ठाकुर और सभी बच्चों एवं जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों द्वारा लोगों को स्वच्छता एवं साक्षरता हेतु जागरूक किया गया है,।