: ग्राम भटरा(पचामा)सालीचौका में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन माकपा
Wed, Aug 17, 2022
ग्राम भटरा(पचामा)सालीचौका में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन माकपामध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राज्य समिति सदस्य कामरेड रामनारायण कुररिया सहित जिले के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यकर्ता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सम्बेदना व्यक्त की ।कामरेड भगवानदास ठाकुर निवासी भटरा(पचामा)का 64 वर्ष की आयु में 28/7/2022को ह्रदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था।सभा को रामनारायण कुररिया ने सम्बोधित करते हुए बताया कामरेड भगवान दास ठाकुर का हमारा सम्पर्क1987से लगातार संघर्षो से रहा है।उनका जन्म1जनवरी1958को ग्राम भटरा में गरीब आदिवासी परिवार हुआ था, वे मजदूरी कर अपना भरण पोषण किया करते थे, छात्र जीवन से ही छात्र संगठन एस एफ आई में सक्रिय रहे एवं आने बाली पीढ़ी के लिए महंगी शिक्षा एवं शिक्षा के निजीकरण जैसे मुद्दों के खिलाफ आंदोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे, युवा संगठन डी वाई एफ आई में भी सक्रिय भूमिका भागीदारी रहती थीउसके बाद लगातार किसान सभा में सक्रिय रहे ,और वे अपने आदिवासी समुदाय को भी अपने हक के लिए संघर्ष करने प्रेरित करते थे।1998में उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, वे पार्टी ब्रांच सहित पार्टी के द्वारा चलाए गए कब्जे पट्टे, सामाजिक कुरीतियों, शोषण, दमन जैसे आंदोलनों में हमेशा हिस्सेदारी करते थे,।कामरेड भगवान दास ठाकुर का असमय ह्रदय गति रुक जानेसे निधन हो गया पार्टी को इनकी कमी हमेशा रहेगी। गत दिवस पार्टी प्रभारी के नाते मेरी उपस्थितिसहित पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनके घर पहुचकर शोक सम्बेदना ब्यक्त की गई एवं निर्णय लिया गया मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा कामरेड की श्रध्दांजलि सभा आयोजित करेगी और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों का बिरोध करते हुए मानव समाज को सन्देश देते हुये श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।उन्होंने कहा आज वे हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन उनके अरमानों को आगे तक ले जाएंगे।साथ ही उनका परिवार अकेला महसूस न करें हम सभी जब भी किसी समस्या पर याद करेंगे आपके साथ खड़े रहेंगे।आज उनकी श्रद्धांजलि सभा में सभी वर्ग के सेकड़ो लोगों की भागीदारी रही साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर2मिनिट का मोन रखकर श्रद्धांजलि देकर समापन किया गया ।
: राज्य मंत्री यादव ने 4 हाईप्रेशर कांबिनेशन ड्रिलिंग रिंग मशीनों का लोकार्पण किया
Wed, Aug 17, 2022
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने 10 करोड़ 72 लाख रूपये लागत की 4 हाईप्रेशर कांबिनेशन ड्रिलिंग रिंग मशीनों का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया। अरविंद विहार स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिकल खण्ड कार्यालय से इन ड्रिलिंग रिंग मशीनों को राज्य मंत्री श्री यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि नदियों के पास हार्ड रॉक के स्ट्रेटा के दौरान जहाँ दोहरा स्ट्रेटा होता है, वहाँ इन कांबिनेशन्स ओडेक्स मशीनों से ही नलकूप खनन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा खरीदी गई इन मशीनों से अब रेतीले जिलों और विकासखण्डों में नलकूप खनन में सुविधा होगी और आम जनता को जल्दी और अधिक लाभ पहुँचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री यादव ने नारियल, विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने अमरूद, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव ने आम और प्रमुख अभियंता के.के. सोनगरिया ने कटहल का पौधा रोपा। राज्य मंत्री यादव ने विभाग द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मुख्य रूप से प्रदेश की ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के लिए जल-संरचनाओं के निर्माण, संचालन और संधारण का कार्य किया जाता है। डी.टी.एच. पद्धति से रेतीले क्षेत्र में नलकूप खनन का कार्य कठिन होता है। विभाग ने रेतीले ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था के लिए किए जाने वाले नलकूप खनन के लिये यह 4 नई मशीन खरीदी हैं। प्रदेश में करीब 27 जिले ऐसे हैं, जहाँ रेतीली जमीन होने से नलकूप खनन में कठिनाई आ रही है। प्रमुख अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
: गाडरवारा, जिला शिक्षा अधिकारी सम्मानित होने पर जताई खुशी
Wed, Aug 17, 2022
जिला शिक्षा अधिकारी सम्मानित होने पर जताई खुशीगाडरवारा। गत दिवस जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री डा कुंवर विजय शाह ने कलेक्टर रोहित सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीईओ श्रीमती विल्सन के सम्मानित होने पर क्षेत्रीय शिक्षको ने खुशी ज़ाहिर की है। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा फहराने जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अंकुर अभियान में कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन की सक्रिय भागीदारी से पूरे शिक्षा विभाग द्वारा सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय पर्व के आयोजन व शासन द्वारा शिक्षा विभाग की संचालित समस्त योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन, हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल के वार्षिक परिणाम में प्रदेश में जिले को अव्वल स्थान प्राप्त करने, अंकुर अभियान के तहत अधिक संख्या में पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्रति जताया आभारजिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिला मुख्यालय पर आयोजित मिले सम्मान के लिए समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी0आर0सी0, बी0ए0सी, सी0ए0,सी0, प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिका, छात्र– छात्राओं अभिभावकों द्वारा कलेक्टर महोदय की मंशा अनुरूप अमृत महोत्सव व शैक्षणिक कार्य में सहयोग के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त किया है