: गाडरवारा,पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में हुए पौधारोपण
Tue, Jun 7, 2022
पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में हुए पौधारोपणगाडरवारा। गत दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर चीचली विकासखण्ड की शालाओं में शिक्षको ने पौधारोपण करते हुए उपयोगी पौधे लगाए। तत्संबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल से मिली जानकारी के अनुसार पर्यावरण दिवस पर ग्राम खेरुआ, हीरापुर , कान्हरगाँव एवं गांगई के शासकीय हाईस्कूलों में शिक्षको ने छात्रो के साथ पौधे लगाये। उक्त अक्सर पर ए के रघुवंशी, जितेंद्र प्रजापति, जगदीश नेमा , एसएस मरकाम आदि मौजूद रहे।
: साईंखेड़ा में पर्यावरण दिवस पर रन फ़ॉर नेचर आयोजित
Tue, Jun 7, 2022
साईंखेड़ा में पर्यावरण दिवस पर रन फ़ॉर नेचर आयोजितगाडरवारा। गत दिवस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साईंखेड़ा में जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित रन फॉर नेचर दौड़ में शिक्षको ने सहभागिता दी। दौड़ में बीएसी मनीराम मेहरा,सीएसी प्रशांत राय, भानुप्रताप राजपूत, कैलाश कुशवाहा,बेनी मेहरा, अनिरुद्ध अवस्थी, दीपक यादव, अनिल शर्मा , सोमनाथ, ओमपाल सिंह राजपूत आदि शामिल हुए।
: गाडरवारा ,पर्यावरण दिवस मनाया गया
Tue, Jun 7, 2022
पर्यावरण दिवस मनाया गयागाडरवारा। गत दिवस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रन ऑफ नेचर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने 100 मीटर दौड़ , कबड्डी प्रतियोगिता , में भाग लिया । कार्यक्रम में प्राचार्य महेंद्र सिंह पटैल एवं खेल प्रभारी शिक्षक नितेन्द्र प्रताप सिंह राजगौड़ द्वारा पर्यावरण के महत्त्व , जल की उपयोगिता एवं उसके रखरखाव के बारे में बच्चों से चर्चा की गई ।।