: Gadarwara विद्यार्थियों को मिल रहा सूखा राशन
Sat, Jun 12, 2021
गाडरवारा। कोरोना काल मे स्कूल बंद होने की स्तिथि में मध्यान्ह भोजन परिषद द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र छात्राओं को सूखा राशन के तहत गेहूं और चांवल का वितरण इन दिनों किया जा रहा है। उक्त कार्य हेतु मध्यान्ह भोजन वाले स्व सहायता समूहों को कूपन दिए जा चुके है एवं स्कूल के शिक्षको द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए माह दिसबंर से फरवरी तक कुल 3 माह का सूखा राशन वितरित किया जा रहा है । ग्राम बगदरा में सूखा राशन वितरित करने आये माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने के चलते सूखा राशन मिलते ही हम लोगो ने वितरित करना शुरू कर दिया है संभवतः एक से दो दिन में हम ये कार्य पूर्ण कर लेंगे।
: <em>गाडरवारा। मुकेश बसेड़िया मास्क व सेनाटाइजर प्र</em>दान कर वैक्सीन लगाने के लिये कर रहें जागरुक
Fri, Jun 11, 2021
गाडरवारा । समाजसेवी पं मुकेश बसेडिया ने अपने गृहग्राम पुरैना रंधीर मे सर्वप्रथम माँ विजयासन व कन्या पूजन कर पूज्य गुरुदेव श्री भगवतप्रसाद जी भार्गव का आशीर्वाद लेकर वृद्धजनो को मच्छरदानी व रुमाल प्रदान किया तथा घर घर जाकर मास्क, सेनाटाइजर वितरण कर ,कोरोना वैक्सीन की अफवाहो को दूर कर वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया उपरोक्त कार्य मे संकल्प हाईस्कूल के प्राचार्य व पत्रकार पं दिनेश जी बसेडिया , प्रिन्स बसेडिया , हलकन कुशवाहा , का सराहनीय योगदान रहा
मुकेश बसेडिया विगत अनेक वर्षों से दुर्गम पहाड़ों के आदिवासी क्षेत्रों के साथ साथ स्वयं के खर्चे पर वृद्धजनो व निराश्रित जनो की सेवा करते आ रहे है
वर्तमान मे कोरोना वैक्सीन को लेकर गलत अफवाहें भयंकर रूप से फैली है जिनको गांव गांव जाकर दूर करना बहुत जरुरी है जब 100% वैक्सीनेशन कर हम कोरोना को हरा पायेगे ।
: शिक्षक पौधे लगाकर अभिभावकों को करेंगे प्रेरित
Fri, Jun 11, 2021
गाडरवारा। जिले में अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृक्षारोपण अभियान के क्रियान्वयन में अब स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षको को भी जोड़ा गया है। अब शासकीय शालाओं में पदस्थ प्रत्येक शिक्षक को मोबाइल मे वायुदूत एप्प डाउनलोड करते हुए पंजीयन करके कम से कम एक पौधे का रोपण करते हुए फ़ोटो को वायुदूत एप्प पर अपलोड करना है। उक्ताशय के निर्दश जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले ने समस्त संकुल प्राचार्यो को जारी आदेश के माध्यम से दे दिए है। जारी आदेश में शिक्षको को विद्यार्थियो एवं अभिभावकों को भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है।समस्त संकुल प्राचार्यो से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को वायुदूत एप्प डाउनलोड एवं पौधारोपण करने वाले शिक्षको की संख्या जानकारी संकलित कर सबंधित बीईओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये है ।