: गाडरवारा,संविधान दिवस पर अजाक्स ने किया संगोष्टी का आयोजन
Thu, Nov 26, 2020
गाडरवारा। अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा के तत्वाधान में ब्रज धाम मैरिज हाल गाडरवारा में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें (अजाक्स )अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी अधिकारी संघ गाडरवारा के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.एल चौधरी, दुलीचंद कोरी,टी.आर.कोरी, मलखान सिंह मेहरा,प्रेम कुमार कोरी, बलदेव सिंह खंगार, राम लाल चौधरी,बंशीलाल अहिरवार दामोदर प्रसाद जाटव, बबलू अहिरवार ,हरभजन राठौर,मानक लाल मनु लालजी कापड़िया,सन्तोष अहिरवार,देवेंद्र पगारे आदि के साथ सन्गठन के पदाधिकारी सदस्य सहयोगी उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे,ब्रजधाम मैरिज हाल व्यवस्था समिति की सहभागिता रही साथ ही सभी को संविधान के मूल अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराया,साथ ही अजाक्स सदस्यता पर भी सभी ने विचार विमर्श किया और अपने आसपास के जानकार कर्मचारी बन्धुओ से सदस्यता का आग्रह किया । तहसील प्रभारी बंशीलाल अहिरवार ने सभी सहयोगियों और उपस्थितों का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी से सदैव सहयोग का अनुरोध भी किया ।
: नरसिंहपुर,भूमि का मालिकाना हक मिलने पर उजयार ने माना मुख्यमंत्री का आभार "खुशियों की दास्तां
Thu, Nov 26, 2020
नरसिंहपुर,जिले के नरसिंहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पांजरा के ग्राम थुवारीकला के श्री उजयार सिंह गौंड़ को जब उनकी भूमि का वनाधिकार पत्र जनप्रतिनिधियों के हाथों प्राप्त हुआ, तो वे बहुत प्रसन्न हुये और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना।
उल्लेखनीय है कि जल जंगल जमीन से जुड़े वनवासियों के लिए भूमि का महत्व सर्ववदित है। जमीन के बिना, वनवासी जीवन की कल्पना मुश्किल है। श्री उजयार सिंह गौंड़ इस दिन के लिए कई वर्षों से इंतजार कर रहे थे। जब वह दिन आया, तो वर्षों पश्चात वे उस भूमि के मालिक बन गये, जिसे वे लम्बे समय से सम्हाल कर रख रहे थे। श्री उजयार सिंह गौंड़ कहते हैं कि हमारे हक की भूमि का पट्टा दिलवाने में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री का दिल से आभार मानता है।
श्री उजयार सिंह गौंड़ ने बताया कि वे कई वर्षों से इस भूमि पर खेती करके अपनी गुजर- बसर कर रहे थे। लेकिन मालिकाना हक नहीं होने की वजह से हमेशा यह चिंता सताती रहती थी कि कहीं उन्हें बेदखल न कर जाये। किन्तु भला हो मुख्यमंत्री का, जिनके कारण वे अब अपने इस भूमि के टुकड़े के स्वामी बन गये हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 0.290 हेक्टर भूमि का मालिक बना दिया गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों को भविष्य में बेदखली का कोई खतरा नहीं रह गया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
: साँईंखेड़ा में दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं हुई संपन्न
Tue, Nov 24, 2020
गाडरवारा साईंखेड़ा में आज मंगलवार को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जनपद शिक्षा केन्द्र प्रांगण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों मे अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन कोरोना गाइडलाइन के निर्देशों के अनुरूप , राज्य व जिला शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार किया गया। प्रतियोगिताओ के प्रारंभ अवसर पर सभी लोगो का तापमान मापते हुए मास्क वितरण के साथ सभी के हाथों को सेनेटाइज किया गया।प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से 50 एवं 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, बाल्टी में गेंद , चित्रकला, रांगोली आदि का आयोजन किया गया जिनमे दिव्यांग छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा किया । परप्रतियोगिताओं के अंत मे समापन कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी के चतुवेदी, पत्रकार कमलेश अवधिया, विनोद चौकसे, बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा , योगेंद्र झारिया सहित उपस्थित जनशिक्षकों , शिक्षको की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ डी के चतुवेदी ने कहा की दिव्यांग बच्चों ने स्पर्धाओं में शामिल होकर अच्छा कार्य किया है। हम सभी को उनके हौसले को बढ़ाने की जरूरत है। पत्रकार कमलेश अवधिया ने कहा की दिव्यांग बच्चों के प्रदर्शन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। पत्रकार विनोद चौकसे ने कहा की कोरोना संक्रमण के काल मे स्कूल बंद है ऐसे में दिव्यांग प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में उत्साह का संचार हुआ है। बीएसी संदीप स्थापक ने अपने उदबोधन में कहा की प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा है।उन्होंने सफल दिव्यांग छात्र छात्राओं को शुभकामनाये दी। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान तीरथ कहार, दूसरा स्थान प्रिंस केवट, तृतीय स्थान सुनीता , रंगोली में प्रथम स्थान गायत्री गोस्वामी, दूसरा स्थान अनुराधा गोस्वामी, चित्रकला में प्रथम स्थान तीरथ कहार, द्वित्तीय देवांश रजक, तीसरा स्थान पूनम कहार, बाल्टी में गेंद प्रतियोगिता में पहला स्थान सूरज श्रीवास, दूसरा स्थान पूनम, तीसरा स्थान गायत्री, दौड़ में प्रदीप कुशवाहा ने प्रथम, निकिता गुर्जर ने दूसरा, प्रिंस केवट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को भी सांत्वना पुरुस्कार दिए गए। समापन कार्यक्रम का संचालन बीएसी योगेंद्र झारिया एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी एमआरसी प्रभात रूसिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में जनशिक्षक प्रशान्त राय, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया, दीपक स्थापक, बनवारी लाल नागवंशी, मो अप्सार खान, प्रमोद पठारिया, प्रदीप मालवीय, रामकृष्ण अहिरवार, मधुसूदन पटैल, सुरेंद्र पटैल, श्रीमती हेमिना कोठारी, सुमन सोनी, ज्योति पाराशर, बसंत दुबे, भानु राजपूत, बेनी मेहरा, संतोष कौरव , वेदप्रकाश राजपूत, दीपक आरसे सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।