: उमेश पाली हुये सम्मानित
Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे
उमेश पाली हुये सम्मानित
सालीचौका नरसिंहपुरः गत दिवस नगर के युवा पत्रकार उमेश पाली को असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्टस प्रांतीय अधिवेशन के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राधा बल्भ शारदा और तमाम पदाधिकारीयों की गरिमामयी उपस्थिति में भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया,इस अवसर पर नगर के पत्रकारो,शुभचिंतकों ,इष्ट मित्रों द्वारा श्री पाली को बधाई शुभकामनाएं दी जा रही हैं वहीं उनके द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया है।
: सांगई के स्कूल मे पतंजलि महिला योग समिति ने किया गर्म वस्त्रो का वितरण
Thu, Dec 26, 2024
सांगई के स्कूल मे पतंजलि महिला योग समिति ने किया गर्म वस्त्रो का वितरण
गाडरवारा। बीते गुरुवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे पतंजलि महिला योग समिति की तहसील प्रभारी श्रीमति संजू शर्मा एवं सावित्री श्रीवास्तव ने समिति की अन्य महिलाओं के साथ स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्रों, मोजों एवं जरूरतमंद बुजुर्गो को कम्बलों का वितरण किया। उन्होंने 100 से अधिक मेधावी बच्चों को स्वेटर एवं मौजे वितरित किए एवं लगभग 15 जरूरतमंदो को कंबल भेंट किए। इस अवसर पर श्रीमति संजू शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय मे हुए नवाचारो एवं गतिविधियों की जानकारी मीडिया एवं सोशल मीडिया से मिलने के चलते हम सभी बच्चों को गर्म वस्त्र देने आये है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनाथ बच्चों के हितार्थ भी हम सभी सहयोग करेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमति सावित्री श्रीवास्तव ने कहा कि सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर परीक्षा मे अच्छे अंक हासिल करें। कार्यक्रम मे शिखा नीखरा एवं किरण साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे छात्राओ ने अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने किया। कार्यक्रम मे निर्मला पटैल, कीर्ति श्रीवास्तव,मंजू खंताल, आशा सोनी, प्रधानपाठक दशरथ जाटव,विवेक नाईक, सुरेश चौहान, किरणलता ठाकुर, रानू यादव, फूलवती केवट आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा नगर में वीर बालक दिवस मनाया गया
Thu, Dec 26, 2024
गाडरवारा नगर में वीर बालक दिवस मनाया गया
गाडरवारा।सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिब जादो बाबा जोरावरसिंह और बाबा फतेह सिंह के साहस को श्रध्दांजलि देने के लिए वीर बाल दिवस पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, लखन पटैल, शुभम राजपूत के मार्गदर्शन में स्थानीय जवाहर वार्ड स्थित सिंधी गुरुव्दारा में परम्परागत रूप से सुसंपन्न हुआ ।इस अवसर पर शिवाकांत मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष, घनश्याम सिंह राजपूत, मिनेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा ने समवेत स्वरों में सिख बच्चों की वीरता और गुरु गोविंद सिंह के साहस, वीरता और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए श्रृध्दा सुमन अर्पित करते हुए केन्द्र सरकार के आव्हान को समय की आवश्यकता प्रतिपादित करते देश की रक्षा और अखंडता के लिए सिख समुदाय के बलिदानों को प्रेरणादायी निरूपित किया ।अंत में उपस्थित लोगों ने आरती और पुष्पांजलि की।इस अवसर पर सभी प्रमुख भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ से सर्व श्री बबला सिन्धी, शंकर सिन्धी, बच्चन सिंधी, लखन पटैल,शुभम राजपूत कार्यक्रम प्रमुख, गुट्ठी शर्मा, हंसराज मालपानी, ज्ञान कोचर, अशोक मोलासरिया, राव संदीप सिंह, वैभव जैन,अरूण बडकुर, आदित्य शर्मा, शैलेष पटैल, गौ स्वामी, छोटू जैन, पार्षद आंनद दुबे, रीतेश राय, चंचल कोरी, सतीश कौरव, कमलेश भाई, रामेश्वर धानक, रीतेश ठाकुर, मधुर मोलासरिया, अभिषेक सराठे, नरेन्द्र राय, लकी सोनी कपिल घारू, रोहित पगारे, पवन कुशवाहा, प्रमोद महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही