: गाडरवारा,नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
Thu, Nov 28, 2024
नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में आज दिनांक 28/11/2024 को ग्राम टेकापार में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत जन संवाद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, चौकी प्रभारी सिहोरा उप निरीक्षक विजयपाल सिंह,साई श्रद्धा सेवा समिति आशीष राय ने कार्यक्रम में ग्रामजनों को मादक पदार्थों,शराब, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू से होने वाले नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही नशा मुक्त होने की शपथ दिलाई गई।
: जबलपुर पुलिस ने जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिये ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ प्रारम्भ किया विशेष जागरूकता अभियान
Wed, Nov 27, 2024
जबलपुर पुलिस ने जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिये ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ प्रारम्भ किया विशेष जागरूकता अभियान
‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल, कालेज, झुग्गी बस्तियों, सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों/कानूनों की जानकारी से कराया जा रहा अवगत
मान्नीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से “हम होंगे कामयाब पखवाड़ा” की शुरुआत की गई है जो 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसके लिए सभी जिलों में तरह-तरह के जागरुकता अभियान भी चलाए जाएंगे। “महिलाओं का सम्मान समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसलिए पखवाड़ा मनाया जा रहा है, ताकि पुरुष अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाकर समाज में फैले नकारात्मक दृष्टिकोण को चुनौती दे सके। इसके लिए जन्म से ही अपने घर में लड़कों को सिखाना होगा कि वह हर बेटी और महिलाओं का सम्मान करें। उनके साथ किसी तरह के शारीरिक शोषण या हिंसा न हो। परिवार और समाज में समानता का माहौल बनाकर बेटे-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करें तभी एक बेहतर समाज का निर्माण हो पाएगा।”निर्देर्शाे के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में शहर एवं देहात के गर्ल्स स्कूल, कालेज, झुग्गी बस्तियों, सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। आज दिनॉक 27-11-24 को “हम होंगे कामयाब पखवाड़ा” अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकाक्षा उपाध्याय एवं थाना प्रभारी महिला श्रीमति शशि धुर्वे द्वारा ग्लोबल इंजीनियरिंग एवं मैनेजमंट कालेज में जागरूकता कार्यक्रमं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया एवं गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गयी।इसके साथ ही सायबर क्राईम जैसे डिजिटल एरेस्ट, फायनेंशियल फ्राड, ओ.टी.पी. फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताते हुये सुरक्षा सम्बंधी उपाय बताये गये तथा सायबर फ्रॉड होने पर सायबर हैल्प लार्इ्रन नम्बर 1930, महिला सुरक्षा हैल्प लार्इ्रन नम्बर 1090, चाईल्ड हैल्प लार्इ्रन नम्बर 1098 के विषय में भी बताया गया एवं कहा गया कि आप तुरंत डायल 100 में शिकायत करें, जबलपुर पुलिस तत्काल पहुंचेगी।
: खुलरी की छात्रा कु. अनुष्का का बैडमिंटन में रहा सराहनीय प्रदर्शन
Wed, Nov 27, 2024
रिपोर्टर सना खान
खुलरी की छात्रा कु. अनुष्का का बैडमिंटन में रहा सराहनीय प्रदर्शन
विगत दिवस हुई संपन्न बैडमिंटन खेल का आयोजन गाडरवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय लेवल की खेल प्रतियोगिता में खुलरी ग्राम के कृषक दीपक चौहान की पुत्री छात्रा कु.अनुष्का चौहान ने एन टी पी सी (NTPC) द्वारा खेल प्रतिभाओं को सामने लाने की मुहिम के चलते चीचली गाडरवारा मे अंडर 17 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता खेलते हुए जिले मे 3, रा स्थान प्राप्त किया है, इस प्रर्दशन से स्कूल स्टाफ एवम साथी छात्राओं ने बधाई के साथ ही कारमेल स्कूल करेली ने शुभकामनाएं दी हैं!