: शाहनगर,तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, सङक पार करते वक्त हुआ हादसा
Mon, Apr 8, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, सङक पार करते वक्त हुआ हादसा
शाहनगर । थाना क्षेत्र से महज 1किलोमीटर दूर धर्मपुरा कटनी मार्ग पर 60वर्षीय बुजुर्ग रोङ पार करते समय हादसे का शिकार हो गया जबकी मोटरसाइकिल साईकिल चालक को भी गंभीर चोटें आयीं है दोनो की हालत नाजुक बताई गयी है । प्राप्त जानकारी के सोमवार को रात 8:00बजे मोटरसाइकिल चालक रामेश्वर चौधरी पिता गुलाब चौधरी उम्र 25वर्ष निवासी रगौली जो शाहनगर क्षेत्र के औद्योगिक केन्द पुरैना जा रहा था तभी धर्मपुरा कटनी मार्ग पर पहूंचते ही सामने से कटनी रोङ पैदल पार कर रहा वीरभान सिंह राठौर पिता लालन सिंह राठौर 65वर्ष निवासी धर्मपुरा आ गया और हादसे का शिकार हो गया राहगीरों ने घटना की जानकारी 108जननी को दी जानकारी मिलते ही जननी एक्सप्रेस का स्टाप घटना स्थल पहूंचा जहा से दोनों घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात वीरभान सिंह को कटनी रेफर कर दिया गया ।
: मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश
Mon, Apr 8, 2024
मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देशनरसिंहपुर,।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर कारोबार, व्यावसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य संस्थान में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं।श्रम पदाधिकारी नरसिंहपुर ज्योति पांडे दुबे ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधान के अनुसार निर्वाचन के दौरान मतदान दिवसों को किसी भी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य संस्थाओं में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किये जाने के निर्देश हैं। यह निर्देश ऐसे निर्वाचकों पर लागू नहीं होंगे, जिनकी अनुपस्थिति से उस नियोजन में कोई खतरा या सारवान हानि स्वेद्ध हो सकती है। इस प्रावधान के अंतर्गत दैनिक वेतन/ आकस्मिक श्रमिक भी मतदान दिवस पर मजदूरी सहित अवकाश के हकदार होंगे। इस प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरूद्ध दंड का प्रावधान है।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के संसदीय क्षेत्रों में आने वाले समस्त कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना में कार्यरत कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दिृष्ट से इनके नियोजकों, अधिभोगीगणों, प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे उपर्युक्त प्रावधान का समुचित परिपालन अनिवार्यत: सुनिश्चित करें। जिसमें जिले की एक गोटेगांव विधानसभा में मतदान 19 अप्रैल और नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।
: पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिनों ने की पुजा
Mon, Apr 8, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिनों ने की पुजा
शाहनगर । सोमवार को ज्येष्ठ मास की सोमवती आमावस्या पर्व को लेकर नगर की सुहागिन महिलाओं ने वट व्रक्ष पर धागा बांधकर पुजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की मंगल कामना का आशीर्वाद लिया काबिलेगौर है की सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व को लेकर नगर की महिलाओं ने केन नदी तट एवं नगर के बस स्टेन्ङ पर लगे बरगद पीपल एवं तुलसी के व्रक्षों के नीचे बैठकर पुरे विधी -विधान से पुजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशियों के साथ ही पति व पुत्र की दीर्घायु की मंगल कामना की।