: स्पेशल ओलम्पिक मध्यप्रदेश राष्ट्रीय खेल टेबिल टेनिश् के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों का दल् हुआ रवाना
Sun, Mar 3, 2024
स्पेशल ओलम्पिक मध्यप्रदेश राष्ट्रीय खेल टेबिल टेनिश् के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों का दल् हुआ रवानाआज दिनांक 03 मार्च 2024 सांय 05:20 बजे भोपाल रेल्वे स्टेशन से स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश की टेबल टेनिस दल (खिलाड़ी श्री यशवर्धन वाघ इंदौर, श्री विवेक कुशवाह रीवा, कोच श्री राजेश करोले बैतूल, टेबल टेनिस के लिए चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान किया।अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता 2027 पर्थ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रीय चयन शिविर 04 से 08 मार्च 2024 टेबल टेनिस दल के प्रस्थान के लिए श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश (ऑनलाइन) श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेंद्र सहा. खेल निर्देशक बारस्कर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री विक्रम पुरोहित प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश इंदौर, श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, श्रीमती स्नेहलता बारस्कर, कु इशिका दीक्षित, श्री राजेश करोले, श्री रामसेवक साहू, श्री भूपेंद्र भट्ट, श्रीमती डिंपल कटरे, कु प्रियंका जोनवाल, कोच एस ओ भारत मध्यप्रदेश श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश, अभिभावक श्रीमती मंजरी काले, श्री सुधीर काले, श्री विकास कुशवाह, श्रीमती रचना वाघ, श्री प्रशांत वाघ राष्ट्रीय टेबल टेनिस चंडीगढ़ चयन शिविर के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश दल को सुखद यात्रा के लिए शुभ कामनाएं आशीर्वाद दिया।
: भोपाल ,अभियोजन एवं पुलिस अधिकारियों की विधिक कार्यशाला का हुआ आयोजन-
Sun, Mar 3, 2024
भोपाल ,अभियोजन एवं पुलिस अधिकारियों की विधिक कार्यशाला का हुआ आयोजन-संचालक लोक अभियोजन श्रीमती सुषमा सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
आज दिनांक 03.03.2024 को भोपाल जिले के अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय विधिक कार्यशाला का आयोजन कमिश्नर कार्यालय सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जयंत शर्मा विशेष न्यायधीश एवं श्री अवधेश गोस्वामी एडिशनल सी.पी.सम्मिलित हुए । कार्यशाला का उददेश्य अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के विधिक ज्ञान एवं दक्षता में वृ्द्धि करना एवं उन्हेंप नवीन दण्डए विधि के प्रभावी क्रियान्वनयन हेतु प्रशिक्षित करना थाकार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र कुमार उपाध्याय जिला अभियोजन अधिकारी भोपाल द्वारा की गयी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान अति. पुलिस उपायुक्त उपस्थित रहें।कार्यक्रम के समापन समारोह की अतिथि श्रीमती सुषमा सिंह महानिदेशक/ संचालक लोक अभियोजन म.प्र. ने द्वारा किया गया।संभागीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल अभियोजन द्वारा अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में श्री जयंत शर्मा जिला एवं अति. सत्र न्याायाधीश द्वारा एन.डी.पी.एस. मामलों के अन्वे षण एवं विचारण में रखी जाने वाली सावधानियों, श्री श्रीचंद्र जैन से.नि. उपसंचालक अभियोजन द्वारा आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों पर, श्री शैलेन्द्रत सिंह चौहान अति. पुलिस उपायुक्ता द्वारा बढतें हुए सायबर अपराधों की गम्भींरता विषय पर, श्री उदयभान रघुवंशी विधि अधिकारी गृह विभाग म.प्र. द्वारा नवीन दण्ड विधियों की प्रांसगिकता एवं उपयोगिता पर तथा श्री अभिषेक सोनेकर निरीक्षक सी.बी.आई. एन्टी करप्शान ब्यूयरों भोपाल द्वारा सायबर अपराधों में अपनाई जाने वाली सावधानियां एवं दस्तासवेजों के प्रस्तुसतीकरण विषय पर अय्ो न्त् महत्वोपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. श्रीमती सुषमा सिंह ने व्यक्त किया कि इस कार्यशाला में सम्मिलित अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी निश्चित रूप से अत्यन्त लाभान्वित हुए है तथा वह दिन-प्रतिदिन के न्या यालयीन कार्यो में उनका प्रयोग कर सशक्त अभियोजन करते हुए अधिक से अधिक अपराधियों को दण्डित करा सकेगें। उन्होनें नवीन दण्ड विधियों के विस्तृत अध्ययन एवं उनकी उपयोगिता के संबंध में निरन्तर ज्ञानार्जन करने हेतु सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रभारी उपसंचालक अभियोजन/जिला अभियोजन अधिकारी भोपाल श्री राजेन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए व्यक्त किया कि संचालक लोक अभियोजन श्रीमती सुषमा सिंह के निर्देश में इस कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन संपादित किया गया है। मंच संचालन श्रीमती सुधाविजय सिंह एडीपीओएवं श्री आकिल खान एडीपीओ ने किया।कार्यक्रम के समापन पर संचालक लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा अभियोजन अधिकरियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्माानित किया गयाlकार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजकुमार उईके उपसंचालक अभियोजन, श्री टी.पी. गौतम अति. डीपीओ, श्रीमती वंदना परते अति डीपीओ, श्रीमती मनीषा पटेल विधि अधिकारी पुलिस कमिश्नर कार्यालय भोपाल, श्री आशीष तिवारी सहा. जिला अभियोजन अधिकारी बैरसिया एवं अन्य सहा. जिला अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए।
: गाडरवारा ,शिक्षा मंत्री जी को सौंपा ज्ञापन
Sun, Mar 3, 2024
शिक्षा मंत्री जी को सौंपा ज्ञापनउच्च माध्यमिक शिक्षक संघ जिला नरसिंहपुर के समस्त शिक्षकों ने आज शिक्षा मंत्री श्रीमान उदय प्रताप सिंह को समयमान वेतनमान के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञातव्य हो कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समय मान वेतनमान का आदेश बहुत पहले हो चुका है जिसका अनुमोदन वित्त विभाग भी कर चुका है किंतु इसकी प्रक्रिया प्रचलन में नहीं होने से प्रदेश के समस्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं हो पा रहा है ।ज्ञापन में माननीय शिक्षा मंत्री जी से निवेदन किया है कि जिस प्रकार व्याख्याता संवर्ग के समय मान वेतनमान के निर्धारण के आदेश के लिए संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को अधिकृत किया था ठीक उसी प्रकार उच्च माध्यमिक शिक्षक के समय मान वेतनमान का निर्धारण करने के लिए संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को अधिकृत किया जावे ताकि प्रक्रिया शीघ्रता से सम्पादित हो सके,मंत्री जी ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया आज ज्ञापन में सुशील शर्मा सियाराम पटेल विनय शंकर शर्मा राजेश गुप्ता ,राजेश दुबे चंद्रकांत विश्वकर्मा के के राजोरिया मनमोहन शर्मा दौलत पटेल मधुसूदन पटेल एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।