: राष्ट्रपति भवन में 'पर्पल उत्सव' का आयोजन
Mon, Feb 26, 2024
राष्ट्रपति भवन में 'पर्पल उत्सव' का आयोजनआज (26 फरवरी, 2024) राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक दिवसीय 'पर्पल फेस्ट' का आयोजन किया गया है।भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित दिव्यांगजनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की और बातचीत की।आगंतुकों के लिए दिन के दौरान 'अपनी विकलांगताओं को जानें', 'पर्पल कैफे', 'पर्पल कैलिडोस्कोप', 'पर्पल लाइव एक्सपीरियंस जोन', 'पर्पल स्पोर्ट्स' जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। फेस्ट में 14000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित 'पर्पल फेस्ट' का उद्देश्य विभिन्न विकलांगताओं और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज के भीतर विकलांग व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेशन को बढ़ावा देना है।
: सिहोरा, दतला नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम संपन्न
Mon, Feb 26, 2024
दतला नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम संपन्न
सिहोरा - दतला नर्मदा नदी महोत्सव संपन्न विगत दिवस दतला नर्मदा नदी महोत्सव का कार्यक्रम महादेवी माता मंदिर दशरमन ढीमरखेड़ा जिला कटनी में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज अध्यक्षता डॉ ओपी दुबे जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर डॉक्टर अजय तोमर कृषि विज्ञान केंद्र कटनी शिप्रा नदी पुनर्जीवन अभियान के प्रमुख डॉ विकास चौधरी इंदौर नर्मदा समग्र के बिहारी लाल साहू सुमेंद्र पूनिया तापस दास निर्मल साहू डिंडोरी अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया और सभी ने बड़ी नदियों के साथ छोटी सहायक नदियों के संरक्षण की बात कही। अतिथियों का स्वागत भारत शुक्ला सरपंच दसरमन जगन्नाथ गौतम मोहन लाल बागरी, निरंजन खटीक कार्यक्रम का संचालन भारत नामदेव एवं आभार राम प्रसाद शुक्ला ने किया।
: नेशनल पावर लिफ्टिंग के लिए स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश मानसिक दिव्यांग बच्चो कि टीम कानपुर उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान किया
Mon, Feb 26, 2024
नेशनल पावर लिफ्टिंग के लिए स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश मानसिक दिव्यांग बच्चो कि टीम कानपुर उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान कियाविगत दिवस रात्रि 11:55 बजे भोपाल रेल्वे स्टेशन से स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश की पॉवर लिफ्टिंग दल (खिलाड़ी इमरान उज्जैन, कृष्णा यादव बुदनी सीहोर, रोहित मेहरा नरसिगपुर कोच सूरज चौरसिया उज्जैन, महिला खिलाड़ी कु साक्षी जैसवाल जबलपुर कोच श्रीमती मेघना सिंह) पावर लिफ्टिंग के लिए कानपुर उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान किया।अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता 2027 पर्थ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रीय चयन शिविर 25 से 29 फरवरी 2024 पॉवर लिफ्टिंग दल के प्रस्थान के लिए दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश (ऑनलाइन) एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, राजेंद्र सहा. खेल निर्देशक बारस्कर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, श्रीमती स्नेहलता बारस्कर, कु इशिका दीक्षित, राजेश करोले, आनंद दुबे, भूपेंद्र भट्ट, श्रीमती डिंपल कटरे, कु प्रियंका जोनवाल, कोच एस ओ भारत मध्यप्रदेश कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश, अभिभावक श्रीमती सोनू यादव, की रोशनी यादव, श्री सुशील जैसवाल ने राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग कानपुर चयन शिविर के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश दल को सुखद यात्रा के लिए शुभ कामनाएं आशीर्वाद दिया।