: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
Sat, Jan 13, 2024
कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षणनरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, एचडीयू आबसट्रेटिक कक्ष, ओपीडी में ट्राईज रूम, गर्भवती पंजीयन कक्ष, गर्भकालीन मधुमेह जॉच कक्ष, सुमन हेल्प डेस्क, एएनसी वार्ड, आक्सीजन प्लांट, फायर सेफटी लाईन, हाईरिस्क पोस्ट आपरेटिव वार्ड, प्रसव उपरांत भर्ती मरीजों के वार्ड, शिशु वार्ड, बाल्य गहन चिकित्सा इकाई पीआईयूसी वार्ड, एसएनसीयू, ब्लड बैंक, सेण्ट्रल पैथालॉजी, ब्लड कलेक्शन कक्ष, ट्रामा यूनिट में ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, ड्रग भण्डार कक्ष, जिला वैक्सीन स्टोर कक्ष, कुष्ठ शाखा, रसोई कक्ष, जिला क्षय केन्द्र, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व जिला ड्रग स्टोर शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त कक्षों मे किए जा रहे रिकार्ड संधारण एवं साफ- सफाई, ब्लड स्टोर, एवं दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धता ,ब्लड बैंक में की जा रही समस्त जॉचों, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन की मरीजों एवं उनके परिजनों से जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. राकेश बोहरे सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
: गाडरवारा, विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
Sat, Jan 13, 2024
गाडरवारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य आयोजननरसिंहपुर।नगर पालिका परिषद गाडरवारा द्वारा कॉलेज ऑडिटोरियम में विकसित संकल्प भारत यात्रा योजनांर्तगत वृहद स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य, नपा अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमति वैशाली रीतेश राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्री सिंह द्वारा कन्या पूजन से की गई। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय ने विकसित भारत संकल्प की शपथ ली। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने बताया कि कोई भी हितग्राही किसी भी योजना से न चूके इसके लिये हम हमेशा प्रयासरत हैं। बीपीएल कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन से कोई भी गरीब वंचित नहीं रहेगा। स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है और महिलाओं के सम्मान में हर माह लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन भी महिलाओं के खाते में राशि पहुंचाकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को सबकी चिंता है। गाडरवारा नगर के विकास के लिये नागरिकों की जिम्मेदारी भी है, शहर को स्वच्छ रखने के लिये सरकारी कर्मचारी के साथ आपकों सहयोग करना जरूरी है, तभी हमारा गाडरवारा एक नंबर पर स्वच्छता में गिना जाएगा। आगामी समय में नई गल्लामण्डी में निर्माण कार्य चल रहा है, सड़क के किनारे हरे भरे वृक्ष लगाएंगे और करीब 1-2 किमी की सड़क को धूल रहित करेंगे, इसके लिये हम प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने भी संबोधित किया और कहा कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को केन्द्र एवं मप्र शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसीलिये शिविर का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक, नरेश पाठक, ठा. भूपेन्द्र सिंह, मिनेन्द्र डागा, पूर्व नपा अध्यक्ष नवनीत, राजेन्द्र साहू, श्रीमति ममता पाण्डेय, जगमोहन मरैया, अनिल लूनावत, हंसराज मालपानी, अनूप जैन, राजेश जैन, ज्ञान कोचर, घनश्याम राजपूत, ऋचा स्थापक, डॉ. योगेश कौरव, राव संदीप सिंह, प्रियांक जैन, पियूष जैन पिंटा, मुकेश मरैया, श्रीमति शिरोमणि पटेल, राजीव ठाकुर, सुरेश श्रीवास्तव, परिहार जी, बाबूलाल जाटव, कीरत सिंह, राजेश मोहन शर्मा, लवली खनूजा, राजकुमार पालीवाल, संजय राजौरिया, पंकज महाजन, राजीव ठाकुर सहित गाडरवारा नगर पालिका के समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा मंच से उज्जवला गैस योजना के 05 कनेक्शन शुभ इण्डेन द्वारा, धारणाधिकार योजनांर्गत 70 पट्टों का वितरण, आयुष्मान भारत योजना के 05 कार्ड, संबल कार्ड 20, पीएम स्वनिधि योजना के 30 स्वीकृति पत्र, पेंशन योजना के 13 स्वीकृति पत्र, पीएम आवास योजना के 05 स्वीकृति पत्र, 17 पात्रता पर्ची, राष्ट्रीय परिवार सहायता 07, संबल योजनांर्तगत अनुग्रह सहायता 9, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया, जिन्हे पाकर वे खुश हुए। इस कार्यक्रम में नगर के न्यूएज पब्लिक स्कूल, आदर्श उमा शाला, कन्या नवीन उमा शाला, कन्या उमा शाला की छात्र- छात्राओं द्वारा नृत्यों एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सभी हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्षिक कैलेण्डर एवं योजना संबंधी पुस्तिका का वितरण किया। एसबीआई बैंक, पीएनबी बैंक द्वारा पीएम जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम सुरक्षा बीमा की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा 03 प्रमाण-पत्र मैत्री गौसेवक योजना के तहत प्रदान किये। कार्यक्रम में कृष्णा, दुर्गा, एवं राधिका स्वसहायता समूहों द्वारा विविध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिये समस्त विभागों के स्टॉल लगाए गये। जिनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग, शहरी विकास अभिकरण, पशु चिकित्सा विभाग, उज्जवला योजनांर्तगत शिविर, महिला बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उघोग विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग के स्टॉल मौजूद रहे। जिनमें उपस्थित अधिकारी कर्मचारियो द्वारा हितग्राहियों को योजना मूलक जानकारियां प्रदान की गई।
: तेंदूखेड़ा, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण विश्वनाथ सिंह पटेल
Sat, Jan 13, 2024
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण विश्वनाथ सिंह पटेल
विकसित भारत यात्रा तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत टेकापार, पनारी और भटेरा पहुंची
आज विकसित भारत यात्रा तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत टेकापार, पनारी और भटेरा पहुंची। जहा माननीय विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर कोने में पहुंच रही है., ''एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं. विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है. इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है. इस एक महीने में ये यात्रा हजारों गांवों के साथ-साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है. इनमें से अधिकतर शहर छोटे शहर हैं.''उन्होंने ने कहा, ''अमृत मिशन हो या स्मार्ट सिटी मिशन, इनके तहत छोटे शहरों में मूल सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. गरीब हो, न्यू मिडिल क्लास हो, मिडिल क्लास हो या संपन्न परिवार हो, हर किसी को बढ़ती हुई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे. यह यात्रा देशभर में निकाली जा रही कोरोना का इतना बड़ा संकट आया था तो सरकार ने आपकी मदद करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी. हमारी सरकार ने कोरोना के संकट के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए.''इस मौके पर ये रहे उपस्थित - भाजपा के वरिष्ठ नेता राव वीरेन्द्र सिंह जी,राव शेलेेष जी,जिला उपाध्यक्ष राहुल जी ममार ,जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला जी,मंडल अध्यक्ष मनोज जी शर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजत जी पटेल,महामंत्री सीमांत जी राजपूत, ईश्वर गुर्जर जी,शैलेश पटेल जी,रमाकांत शुक्ला जी,राव रजनीश जी,राजकुमार पाराशर जी,दीवान सिंह जी पटेल,हाकम जी पटेल,राजेश जी पटेल, अन्निलाल जी पटेल,ब्रजेश जी पटेल,महेश जी,कुवार जी कौरव,रामनारायण कौरव,अनुज कौरव,निरंजन पटेल जी,महेश नेमा ,रामनारायण जी दुबे,राजेश जी,कृष्ण कुमार जी,रंजीत कौरव,रामकुमार जी,आकाश राजपूत जी,रामकुमार जहुआ जी,ऋषिकांत जी दुबे,रणधीर पटेल,राकेश जी पटेल,रिंकू जी,छुट्टन जी पाराशर,सीताराम जी,सज्जन सिंह जी,महेंद्र राजपूत जी,कंचेडी पटेल,जनपद पंचायत के सीईओ,तहसीलदार एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।