: पुलिस अधीक्षक ने किया थाना चीचली का आकास्मिक निरीक्षण
Thu, Jul 3, 2025
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना चीचली का आकास्मिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर द्वारा आज थाना चीचली आकास्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा थाने के रिकार्ड, रजिस्टर, लंबित शिकायत रजिस्टर एवं हवालात को चैक किया जाकर थाने के रखरखाव एवं रिकार्ड के संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन कानून के तहत ऑनलाईन प्रक्रिया को सुदृढ बनाया जावे साथ ही लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायत पत्रों का त्वरित निराकरण किया जावे साथ ही निर्देश दिए गए कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जिन स्थानों पर विभिन्न अपराधों की घटनाएं अधिक होती है तथा उन स्थानों पर निरंतर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करे साथ ही थाना प्रभारी स्वयं भी सुबह/शाम उक्त चिन्हित स्थानों पर भ्रमण करे। साथ ही क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जावे। क्षेत्र में अवैध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाना सुनिश्चित करें, एवं कारगर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे, इसी के साथ-साथ आदतन अपराधियों पर कारगर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे। गुण्डा वदमाश, आदतन अपराधी, निगरानी वदमाश एवं जेल रिहाई की निरंतर चैकिंग की जावे। थाना प्रागंण में रखे गए जप्तशुदा वाहनों को व्यवस्थित एक तरफ रखने एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे एवं थाना परिसर में आवासीयभवन के सामने बच्चों के खेलकूद एवं कसरत हेतु उपकरण लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।
: नरसिंहपुर,चरित्र संदेह पर पत्नि की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
Wed, Jul 2, 2025
चरित्र संदेह पर पत्नि की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
नरसिंहपुर । न्यायालय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर वैभव सक्सेना के न्यायालय द्वारा हत्या के आरोपी परषोत्तम चौधरी उम्र 32 वर्ष आत्मज ओमकार चौधरी निवासी लाठगांव (पिपरिया) थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में दोषसिद्ध पाते हुये आजीवन कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।जिला अभियोजन के जिला मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि 23.11.2024 को पुलिस थाना गोटेगांव में ग्राम लाठगांव का ग्राम कोटवार द्वारा सूचना दी गई थी। इस मामले में आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और उसने सब्बल मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले की समस्त आवश्यक अनुसंधान कार्यवाही की जाकर विवेचना के दौरान थाना गोटेगांव में असल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से मामले की पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन नरसिंहपुर रामकुमार पटेल के निर्देशन में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी इंद्रमणि गुप्ता द्वारा की गई।
: गाडरवारा के पवन पटेल ने विभिन्न विषयों के निदान हेतु मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Wed, Jul 2, 2025
गाडरवारा के पवन पटेल ने विभिन्न विषयों के निदान हेतु मुख्यमंत्री से की मुलाकात
गाडरवारा।नरसिंहपुर जिले में विगत दिनों से हो रही नरसिंहपुर अस्पताल में दिन दहाड़े छात्रा की हत्या गाडरवारा श्री पैलेश में काम कर मजदूरों की करेंट लगने से मौत एवं काबरा मेमोरियल स्कूल में करंट लगने से छात्र की दर्दनाक मृत्यु की घटनाओं को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भाजपा नेता पवन पटेल ने मुलाकात कर घटनाओं में दोषियों पर ठोस कार्रवाई नियम अनुसार करने की मांग की।किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद्य उपलब्ध कराने एवं नरसिंहपुर के ग्राम बिलगमा की आर आर एग्रो खंडसारी मिल फर्जी चतुर्भुज कंपनी द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों का भुगतान विगत 2 सालों से लंबित है। उसे दिलवाने और विधि सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया।निजी स्कूलों में निजी लेखको की पुस्तक एवं अनुचित शाला फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिससे अभिभावकों में भारी रोष है।निजी स्कूलों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की मांग की गई है।