: गाडरवारा, शासकीय हाईस्कूल सहावन में बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान
Fri, Oct 27, 2023
शासकीय हाईस्कूल सहावन में बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मानगाडरवारा। गत दिवस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत चीचली ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल सहावन में विभिन्न मतदाता जागरूकता की गतिविधियां कराई गयीं जिनमेँ मानव श्रृंखला,मतदाता शपथ,रांगोली,मेहंदी एवम 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं का सम्मान किया गया।शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य सुशील शर्मा जो कि विधानसभा चुनाव में जिले स्तर के मास्टर ट्रेनर हैं ने सहावन गाँव के मतदाताओं से 100 प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया,इन मतदाता जागरूकता गतिविधियों को सम्पन्न कराने में सूर्यकांत मेहरा,लखन पटेल,शिरीष पाटकर,संजय कौरव,विपुल तिवारी एवं अंकिता चौकसे,ओमप्रकाश वर्मा एवम विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
: गाडरवारा, रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश
Fri, Oct 27, 2023
रैली निकालकर दिया मतदान का संदेशगाडरवारा। गत दिवस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कन्या शाला गाडरवाड़ा एवं नगर पालिका गाडरवारा के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओ के द्वारा साइकिल एवं पैदल रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया गया। छात्राओं ने रैली में निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। रैली में कन्या शाला से ज्योत्सना दुबे एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद थे । रैली में नगर पालिका की और से गीता वाल्मिकी , शुभांशु साहू , मेघा गुप्ता ,नरगिश खाना ,रीता महेरा जंडेल कौरव आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया बताया मतदान का महत्तव
Fri, Oct 27, 2023
नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया बताया मतदान का महत्तवगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठौतिया के शासकीय उ मा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया । नुक्कड़ नाटक में छात्र छात्राओं ने शानदार अभिनय के जरिये मतदान का महत्तव बताया एवं चुनाव में मतदान करने का संदेश देकर शत प्रतिशत मतदान करने की बात पर जोर दिया। छात्र छात्राओ ने नुक्कड़ नाटक में कहा कि देश व प्रदेश के विकास में निर्भीक होकर मतदान बेहद जरूरी है। नाटक के आयोजन में प्राचार्य एम के चक्रवर्ती सहित विद्यालय के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।