: रघुवंशी को मिला बीईओ चीचली का अतिरिक्त प्रभार
Sun, Oct 8, 2023
रघुवंशी को मिला बीईओ चीचली का अतिरिक्त प्रभारगाडरवारा। जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शासकीय कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका के प्राचार्य अशोक कुमार रघुवंशी को प्राचार्य कार्य के अतिरिक्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी चीचली का अतिरिक्त समस्त प्रभार सौपने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि एएस मसराम के उच्च पद प्रभार प्रक्रिया के तहत सहायक संचालक डीईओ कार्यालय बनने के उपरांत बीईओ चीचली का पद रिक्त हो गया था।
: शासकीय हाई स्कूल सहावन की एक और उपलब्धि
Sun, Oct 8, 2023
शासकीय हाई स्कूल सहावन की एक और उपलब्धिराष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा कु.दीक्षा वर्मा ने एकल अभिनय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया प्रवेशगाडरवारा। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम राष्ट्रीय कला उत्सव में शास्त्रीय गायन , शास्त्रीय नृत्य ,लोक नृत्य , लोक गीत ,चित्रकला , मूर्तिकला और एकल अभिनय आदि 10 विधाएं शामिल होती हैं। उक्त कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल सहावन से 8 छात्राओं ने सहभागिता की थी जिसमें कु प्राची वर्मा कक्षा 10 वीं ने शास्त्रीय नृत्य , दीक्षा वर्मा कक्षा 10 वीं ने एकल अभिनय , शिवानी पटेल कक्षा 10 वीं,स्नेहा विश्वकर्मा 10वी (ढोलक वादन) ने लोकगीत गायन , अंकिता वर्मा कक्षा 10 वीं ने मूर्तिकला एवं पूनम विश्वकर्मा कक्षा 10 वीं ने पारंपरिक खेल खिलोने में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इनके अलावा निकिता वर्मा ने चित्रकला और विकांक्षा विश्वकर्मा ने लोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था । सभी प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं ने जिला स्तर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें गत वर्ष में संभाग स्तर तक पहुँचने वाली छात्रा प्राची वर्मा पिता रामेश्वर वर्मा निवासी सहावन ने शास्त्रीय नृत्य और दीक्षा वर्मा पिता दीपचंद वर्मा निवासी सहावन ने एकल अभिनय में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया । पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल सहावन की दोनो बेटियों ने अपनी अपनी विधा में सर्वोत्तम प्रस्तुति दी और एकल अभिनय प्रतियोगिता में कु दीक्षा वर्मा पिता दीपचंद वर्मा कक्षा 10 वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर अपने स्कूल , गुरुजन , गांव,जिले, और अपने माता पिता का नाम रोशन किया।इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सूर्यकांत मेहरा का कुशल नेतृत्व एवं स्कूल के शिक्षक शिरीष पाटकार, संजय कौरव, लखन लाल चौधरी , परषोत्तम लोधी , गणेश वर्मा , विपुल तिवारी व श्रीमती अंकिता मेहरा का कुशल मार्गदर्शन रहा।
: गाडरवारा, उच्च पद प्रभार में क्षेत्रीय हाईस्कूलों को मिले प्राचार्य उच्च माध्यमिक शिक्षको ने प्राचार्य पद पर किया पदभार ग्रहण
Sun, Oct 8, 2023
उच्च पद प्रभार में क्षेत्रीय हाईस्कूलों को मिले प्राचार्य
उच्च माध्यमिक शिक्षको ने प्राचार्य पद पर किया पदभार ग्रहण
गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षको को उच्च पद प्रभार दिये जाने की प्रक्रिया के सुखद परिणाम सामने लगे है। उक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एक ओर जहाँ वर्षों से रिक्त पड़े शासकीय हाईस्कूलों में प्राचार्य पद भर गए है वही दूसरी ओर लंबे समय से प्रमोशन की बाट जोह रहे उच्च माध्यमिक शिक्षको को भी हाईस्कूल प्राचार्य उच्च पद प्रभार मिलने से उनमें खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पिछले दिनों उच्च पद प्रभार प्रक्रिया में क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूलों के तहत ग्राम सहावन में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा, ग्राम पचामा में राजेश गुप्ता, गाँगई में वीरेंद्र राजपूत, लिलवानी में संजय सोनी, बिचुआ में सतीश नाईक, दहलवाड़ा में मिलन जारोलिया, निवारी में विनय शंकर शर्मा, हीरापुर(चीचली ब्लॉक) में श्रीमती कल्पना पटैल एवं हीरापुर (चांवरपाठा ब्लॉक) में संजय शर्मा,इमलिया पिपरिया में कमल सतारे एवं मालहनवाडा इकलोनी में चंदन शर्मा ने शिक्षको की उपस्थिति में प्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवारी में भूपेश ठाकुर, बिचुआ में श्रीमती संगीता मेहरा, लिलवानी में संजय जायसवाल, दहलवाड़ा में श्रीमती संगीता तिवारी, पचामा में वीरेंद्र वर्मा, हीरापुर में जगदीश नेमा,गांगई में जितेंद्र प्रजापति,इमलिया में ब्रजेश चौकसे, मालहनवाड़ा इकलोनी में राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।