: सांईखेड़ा विकासखण्ड स्तरीय जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
Thu, Aug 24, 2023
विकासखण्ड स्तरीय जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शनगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल में जादू नही विज्ञान है समझना समझाना आसान है कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथ एवं नारियल में आग लगाना, थर्माकोल एवं रंग का गायब होना, बिना तेल का दीपक जलाना , नींबू से खून निकलना, पानी से आग जलना आदि रोमांचकारी कौशलो का प्रदर्शन करते हुए अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम में साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि छात्र छात्राओं में विज्ञान के कौशलो का विकसित होना बेहद जरूरी है । सीएम राईज विद्यालय प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि आजकल लोग जादू टोना के नाम से मायाजाल फैलाते हैं ये तो सिर्फ विज्ञान के चमत्कार है। कार्यक्रम में विकासखण्ड विज्ञान अधिकारी के के राजौरिया एवं रामकुमार कौरव ने कहा कि छात्र जीवन से ही छात्रो में विज्ञान विषय के प्रति रुचि होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक मोनिका राय व अर्चना तिवारी एवं आभार प्रदर्शन भानु राजपूत ने किया। कार्यक्रम में साईंखेड़ा ब्लॉक के लगभग 26 शासकीय हाई एवं हायरसेकंडरी स्कूलों से चयनित छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सीएम राईज विद्यालय से निवेदिता राजपूत एवं रिया मेहरा ने प्रथम, बीटीआई स्कूल गाडरवारा से अजय पटैल एवं यतार्थ अग्रवाल ने द्वितीय, शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा से शिवम धानक एवं कुलदीप श्रीवास ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिले स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन में चन्द्रकांत साहू ,अखिलेश मेहरा सहित सीएम राईज विद्यालय के स्टाफ़ एवं छात्र छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।
: गाडरवारा चीचली में शाला प्रबंधन समिति गठन का दिया प्रशिक्षण
Thu, Aug 24, 2023
शाला प्रबंधन समिति गठन का दिया प्रशिक्षणगाडरवारा बीते दिवस विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आगामी 26 अगस्त को कक्षा पहली से आठवीं तक संचालित होने वाले शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत विद्यालयों में होने वाले शाला प्रबंधन समिति के गठन का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को संचालित करते हुए मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार द्वारा शाला प्रबंधन समिति के गठन की कार्यवाही हेतु समय सारणी, वंचित, कमजोर तथा अन्य वर्गों का निर्धारण, प्रबंधन समिति में सदस्यों की निर्धारित संख्या, गठन की प्रक्रिया तथा इस प्रबंधन समिति के गठन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परिशिष्टों विस्तृत रूप से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उनके द्वारा 25 अगस्त में होने वाली जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा से संबंधित विभिन्न निर्देश यथा- प्रश्न बैंकों का उपयोग, ओएमआर शीट की उपलब्धता तथा ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति के सुझाव दिए। इस प्रशिक्षण में जन शिक्षा केंद्र के सभी प्राथमिक माध्यमिक एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल के मार्गदर्शन तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: गाडरवारा, गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई
Thu, Aug 24, 2023
गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र का पूजन किया । कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को तुलसीदास जी की जीवनी से अवगत कराया एवं बताया कि रामचरितमानस व हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदास जी ने की थी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रामायण की चौपाइयां एवं हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षको ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग से जुड़ी जानकारी भी दी एवं छात्र छात्राओं से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की अपील भी की। कार्यक्रम में नेतराम केवट, शिखा कहार सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।