: प्रतिभा योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन
Sat, Aug 19, 2023
प्रतिभा योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदननरसिंहपुर।वर्ष 2023- 24 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं जेईई/ नीट/ सीएलएटी/ एनडीए के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश के लिए चयन होने पर प्रतिभा योजना से पुरस्कार की राशि दी जाती है। उन्हें प्रतिभा प्रोत्साहन की राशि 25 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का लाभ दिया जाता है। इसके लिए एमपी टॉस्क पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई से 15 सितम्बर 2023 तक है। जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि वे उक्त योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि में अपना आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग नरसिंहपुर ने दी है।
: नरसिंहपुर ,बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता नाटक असुर का सफल मंचन
Sat, Aug 19, 2023
बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता नाटक असुर का सफल मंचनसमाज में दिन-प्रतिदिन गहरी जड़े जमाती हुई दानवीय प्रवृत्तियाँ युवा पीढ़ी के लिये घातक है। आज आवश्यकता है कि युवक एवं युवतियाँ प्रत्येक स्तर पर अन्याय एवं अत्याचार का डटकर मुकाबला करें तभी सभ्य समाज की परिकल्पना की जा सकती है। सत्य प्रताड़ित हो सकता है पर परास्त नहीं उक्त ध्येय वाक्य को चरित्रार्थ करते हुये विगत दिवस एम.आई.एम.टी. कॉलेज के प्रेक्षागृह में असुर नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम.आई.एम.टी. कॉलेज के चेयरमेन इंजी. रूद्रेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। नाटक का निर्देशन मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय से स्नातक आशीष गढ़वाल द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त नाटक असुर की प्रस्तुति मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय की अनुदान योजना के अंतर्गत की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. तिवारी ने नाट्य दल के कलाकारों की सराहना करते हुये नाटक विधा को युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में सशक्त माध्यम बताया। नाटक का मूल आलेख डॉ. केश रंजन प्रधान, हिंदी भावानुवाद दयासागर धरुआ एवं बुंदेली अनुवादन आशीष गढ़वाल द्वारा किया गया है। नाटक के पूर्व सूजल मेहरा और वैशाली प्रजापति द्वारा बुंदेली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नाटक में स्नेहा सिंह, वैशाली प्रजापति, मोनिका ठाकुर, जय तिवारी, सूजल मेहरा, राजवीर सिंह, पंकज प्रजापति, अभिषेक तिवारी, आशीष गढ़वाल और विशाल जाधव पात्रों की भूमिका में रहे। कार्यक्रम के दौरान गणमान्यजन, एम.आई.एम.टी. कॉलेज स्टॉफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीें।
: नरसिंहपुर, अक्षय राजपूत का नवाचार,सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली बनाई ट्रायसिकल
Sat, Aug 19, 2023
अक्षय राजपूत का नवाचार,सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली बनाई ट्रायसिकलनरसिंहपुर।आमगांव बड़ा के रहने वाले 18 वर्षीय युवा अक्षय राजपूत अपने नये- नये नवाचारों के लिये जाने जाते हैं। छोटी सी उम्र से ही उन्होंने विज्ञान एवं तकनीकी की सहायता से ऐसे यंत्र बनाये हैं, जिसे देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं। अक्षय ने बताया कि उन्हें हमेशा नई- नई चीजें तैयार करने की लगन रहती है। इसीलिये वे अपने नवाचार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल बनाई है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होती है। सौर ऊर्जा से संचालित इस ट्रायसिकल में सोलर पैनल लगा हुआ है, जो इसमें लगी बैटरी को चार्ज करता है। एक बार चार्जिंग के उपरांत यह लगभग 100 किमी चल जाती है। यह पर्यावरण हितैषी है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए बेहद उपयोगी है। अक्षय ने अपने इस नवाचार के रूप में ट्रायसिकल बनाने की बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को भी बताई थी। कलेक्टर सुश्री बाफना व जिला प्रशासन ने इसे तैयार करने के लिए हर संभव मदद भी की। इस ट्रायसिकल का प्रदर्शन उन्होंने नरसिंहपुर में स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य पर किया था। वे बताते हैं कि इसके पूर्व उन्होंने कृषि के लिये ड्रोन, घास काटने की मशीन, बुवाई की मशीन भी तैयार की है। इसके अलावा वे अन्य यंत्र भी तैयार कर रहे हैं, जिसका उपयोग आमजन कर सकते हैं।