: आज नरेंद्र पटेल बाबूजी के जन्मदिवस पर सफाई कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित
Mon, Jul 31, 2023
विधायक
पुत्र नरेंद्र पटेल बाबू जी के जन्मदिवस पर, सफाई कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित एवं श्री राम मंदिर में होगा विशाल कवि सम्मेलन
KamarRana
IND24MP-CG, पत्रिका, AditiNews
देवरी /रायसेन__उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक माननीय देवेंद्र पटेल गडर वास जी, के सुपुत्र नरेंद्र पटेल बाबू जी के जन्मदिवस पर,
आज रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी के श्री राम मंदिर प्रांगण में, विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन
रात्रि 8:00 बजे से किया गया है जिसमें बरेली रायसेन भोपाल नरसिंहपुर जबलपुर से प्रसिद्ध कवि आकर राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर अपनी कविताएं सुनाएंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान देवरी नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मचारियों को भी नरेंद्र बाबू जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
एवं ठीक रात्रि 12:00 बजे केक काटकर नरेंद्र बाबू जी
को उनके फैंस उनके चाहने वाले शुभकामनाएं देंगे।
: पत्रिका नगर रत्न सम्मान समारोह में डॉक्टर देवेंद्र बने विशेष अतिथि
Sun, Jul 30, 2023
पत्रिका नगर रत्न अलंकरण, सम्मान समारोह में डॉक्टर देवेंद्र विशेष अतिथि
भोपाल___राजस्थान पत्रिका द्वारा नगर रत्न अलंकरण 2023 का सम्मान समारोह, का आयोजन भोपाल स्थित शहीद भवन, में दिनांक 3 अगस्त को शाम 5:00 बजे से 7:00 तक किया जा रहा है जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे
इस भव्य आयोजन में रायसेन जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ के सामाजिक कार्यों को देखते हुए, उनको विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ को समस्त जिले वासियों की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।
: 917 बे सप्ताह हुआ पौधारोपण
Sun, Jul 30, 2023
917 बे सप्ताह हुआ पौधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 917 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसमें सुरेन्द्र पटैल (सांईंखेड़ा ) ,राजेन्द्र राय ,कुमारी गौरी बोहरे ,कुमारी खुशबू जैन,कुमारी नताशा सराठे ,कुमारी तनिष्का जैन , और कुमारी सैजल जैन के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम संस्था के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों के अभूतपूर्व उपस्थिति व हाईवे सिटि कालोनी के सदस्य उपस्थित रहे ।