: सालीचौका, वीरांगना रानी अंबती बाई लोधी स्मृति बोर्ड की अज्ञात लोगों द्वारा की गई तोड़ फोड़ ज्ञापन सौंपा
Wed, Jul 5, 2023
वीरांगना रानी अंबती बाई लोधी स्मृति बोर्ड की अज्ञात लोगों द्वारा की गई तोड़ फोड़
अज्ञात लोगों के खिलाफ दिया ज्ञापन सालीचौका पुलिस चौकी मैं सालीचौका कल रात्रि मैं एक अज्ञात वाहन द्वारा वीरांगना रानी अंबती बाई के बोर्ड को किया छतिग्रत जो यह बोर्ड सालीचौका मैं अमाडा रोड चौराहा पर स्थित था इस बोर्ड को हम सभी लोगों ने रानी अंबती बाई की स्मृति मैं यह बोर्ड लगाया गया था और इस चौराहे को भी वीरांगना रानी अवंतीबाई जी के नाम से जाना जाता है इस तरह देश के शहीदों के नाम के स्मृति चिन्ह में तोड़फोड़ देश शहीदों का अपमान है । जिस को बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ फोड़ कर दी गई है जिसके विरोध मैं आज सालीचौका पुलिस चोकी मैं अज्ञात लोगों के खिलाफ ज्ञापन दिया। क्षेत्र के सभी लोग एकत्रित होकर सालीचौका पुलिस चौकी पहुंचे।वहीं रानी अंबती बाई लोधी शहीद दिवस आयोजन समिति सालीचौका के अध्यक्ष राजेश लोधी, लक्ष्मीकांत वर्मा, रामकुमार बडकुर, चन्द्र प्रकाश वर्मा , रामेश्वर वर्मा, मुकेश नगपुरिया, आशीष वर्मा,कोचर वर्मा राधेश्याम वर्मा,मोहन बघेले, सुनील वर्मा,लालचंद वर्मा,अमित वर्मा,असल वर्मा,बीरन वर्मा,धनराज वर्मा ,जगदीश,पवन, देवेन्द्र लोधी,दशरथ वर्मा,खेमजी प्रजापति अभिषेक पटैल आदि उपस्थित रहे ।
: झांझनखेड़ा में प्राथमिक शिक्षक को दी विदाई
Wed, Jul 5, 2023
झांझनखेड़ा में प्राथमिक शिक्षक को दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम झांझनखेड़ा के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक लखन सिंह सतारे को शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर शिक्षको ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षको ने माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक एवं संकुल प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने अपने उदबोधन में श्री सतारे की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत होने की शुभकामनायें दी । कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती अर्चना शुक्ला सहित प्राचार्य रत्नेश विश्वकर्मा, सीएसी प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, उमा आरसे, वंदना कौरव, सुषमा कौरव, ब्रजेश कौरव, अरविंद गुर्जर आदि उपस्थित रहे ।
: कन्या नवीन स्कूल में छात्राओं को किया गणवेश का वितरण
Wed, Jul 5, 2023
कन्या नवीन स्कूल में छात्राओं को किया गणवेश का वितरणगाडरवारा। बीते मंगलवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन की कक्षा 6 एवं 7 वी की छात्राओं को पिछले सत्र की गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक सतीश नाईक एवं संजय सोनी ने कहा कि छात्राओं को गणवेश मिलने के बाद वे नियमित स्कूल आएं इस हेतु सभी प्रयास करें। लगातार अनुपस्थित छात्राओं के पालकों से सम्पर्क जरूर करें। इस अवसर पर श्वेता सेन, उत्तम वर्मा, प्रीति देवलिया, रचना श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव , रामनारायण उपाध्याय एवं स्वाति ढिमोले सहित छात्राएँ उपस्थित रही।