: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ पर दिलाई गयी शपथ
Sat, Jun 17, 2023
‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ पर दिलाई गयी शपथअतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस 26 जून के अवसर पर नशीली दवाओं कें खतरे के बारे में जागरूकता बढाने, रोकथाम तथा जन समर्थन जुटाने हेतु 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ का संचालन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस 26 जून के महत्व को ध्यान में रखते हुये विभिन्न कार्यक्रम जैसे रैलिया , सैमिनार, कार्यशालाये, आदि का कार्यान्वयन किया जा रहा है।आज दिनॉक 16-6-23 को इसी कड़ी में थाना प्रभारी शहर एवं देहात के द्वारा लोगों केा शपथ दिलाई गयी ।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने कहा कि दुनिया मानती है कि नशा एक मानसिक बीमारी है, एैसा बीमार व्यक्ति परिवार और समाज को भी बीमार कर देता है, समाज मे जितनी भी बुराईयॉ है सबकी जड़ नशा है, हमारे देश मे इस मानसिक बीमारी को लंबे समय तक जानने व समझने का प्रयास नहीं किया गया लेकिन सिर्फ नशा मुक्ति केन्द्रो का संचालन ही इसका वास्तविक इलाज नहीं है, ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो और वैज्ञानिक तरीके से, इस अभियान की जानकारी, जन जन तक पहुचाई जाये, इस कुरीति को निश्तोनाबूत करने के लिये समाज के लोगो को आगे आना होगा, समाज यदि विरोध में खडा हो जायेगा तो निश्चित ही विराम लग जायेगा। 15 से 35 आयु वर्ग के नशे के चपेट में आते है इसके बाद सम्भावना कम हो जाती है, नशा मुक्ति जैसा कोई पवित्र कार्य नहीं है क्योंकि नशे से पूरा परिवार पीडित रहता है।आपने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण के इस अभियान में जो भी सह भागिता कर रहे है वे बधाई के पात्र है, शुरू हुये इस अभियान की सराहना करते हुये जोर देकर कहा कि पूरा परिवार उस विभिषिका को झेलता है जिस घर मे नशे की दस्तक हो जाये।
: भोपाल।मैं हूं "अभिमन्यु" अभियान के तहत पुलिस आयुक्त ने स्टॉफ को दिलाई शपथ
Sat, Jun 17, 2023
भोपाल।मैं हूं "अभिमन्यु" अभियान के तहत पुलिस आयुक्त ने स्टॉफ को दिलाई शपथ-महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर मै हूं "अभिमन्यु" अभियान सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में "मैं हूं अभिमन्यु" अभियान के तहत पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय में समस्त स्टॉफ को शपथ दिलाई गई, जिसमें "मै हूं अभिमन्यु" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पुरुष महिलाओं के विरुद्ध हो रही विभिन्न नैतिक असमानता के साथ-साथ दहेज, रुढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, ह्त्या, अशिक्षा व लिंग भेद जैसी अन्य सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं इस बुराई का साथ न देने हेतु शपथ ली गई।
: करेली, गाली गलौज करने को लेकर इंजीनियर की पिटाई की
Sat, Jun 17, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
गाली गलौज करने को लेकर इंजीनियर की पिटाई की l
करेली सी एम राइस विद्यालय का निर्माण करने वाली कंपनी का इंजीनियर प्रमोद वर्मा ने आज शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग प्रेस चौराहा पर शराब के नशे में शहर के नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों के लिए गाली गलौज करते पाए जाने पर प्रेस चौराहे पर खड़े हुए कुछ लोगों ने पिटाई कर दी lबताया जा रहा है कि यह इंजीनियर सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी क्रमांक एमपी 34 सी ए 2234 जिसमें मध्यप्रदेश शासन लिखा था l गाड़ी से उतरकर गाली गलौज कर रहा था इस इंजीनियर के संबध में बताया जा रहा है कि यह इंजीनियर सीएम राइज विद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण करते समय पिछले 2 माह से इस बिल्डिंग निर्माण को लेकर देख रेख कर रहा था l जब मीडिया ने मध्यप्रदेश शासन लिखी इस गाड़ी के संबध में निर्माण स्थल पर जाकर जानकारी ली थी यह गाड़ी कब से लगी है तो यहां के कर्मचारियों ने बताया कि यह गाड़ी जिसमें मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है यह पिछले 2 महीने से निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के पास लगी हुई है l इस बोलेरो गाड़ी के संबंध में बताया जा रहा है कि यह गाड़ी हनुमान वार्ड के पार्षद हेमंत मेहरा के रिश्तेदार की बताई जा रही है l