Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

करेली स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन हुआ

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

: नरसिंहपुर,वाटरशेड यात्रा अभियान कार्यक्रम 3 से 8 मार्च तक वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन जनपद पंचायत चांवरपाठा, नरसिंहपुर व चीचली की ग्राम पंचायतों में होगा

Aditi News Team

Sat, Mar 1, 2025
वाटरशेड यात्रा अभियान कार्यक्रम 3 से 8 मार्च तक वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन जनपद पंचायत चांवरपाठा, नरसिंहपुर व चीचली की ग्राम पंचायतों में होगा नरसिंहपुर।संचालक राजीव गांधी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंध‍न मिशन भोपाल के निर्देशानुसार वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन वाटरशेड विकास घटक, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित ग्रामों में किया जाना है। इसका उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक ग्रामीणों तक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- वाटरशेड विकास 2.0 परियोजना की उपयोगिता, किये गये कार्यों, इनके परिणामों और इनसे ग्रामीणों को प्राप्त हुए लाभों के बारे में जागरूकता व सहभागिता को बढ़ावा देना है।   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने बताया कि वाटरशेड यात्रा अभियान के मुख्यत: दो घटक होंगे। पहले घटक के अंतर्गत परियोजना के सभी ग्रामों में विभिन्न प्रचार- प्रसार तथा जन जागरूकता गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। दूसरे घटक के अंतर्गत परियोजना क्रमांक एक जनपद पंचायत चांवरपाठा की ग्राम पंचायत भामा, मनकापुर, ग्वारी व भौंरा में 3 एवं 4 मार्च को, परियोजना क्रमांक 3 जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत डोंगरगांव, मुर्गाखेड़ा, अमोदा व कुरेला में 5 व 6 मार्च को और परियोजना क्रमांक 2 जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत बारहाबड़ा, देवरी, बसुरिया व बारछी में 7 व 8 मार्च को योजना के विभिन्न आयामों को समाहित कर सम्पूर्ण अभियान का समापन किया जायेगा।   वाटरशेड यात्रा अभियान के लिए जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रमुख समन्वयक होंगे। परियोजना स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय घटन की विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रोजेक्ट लीडर जनपद पंचायत नोडल अधिकारी होंगे। जिला परियाजना अधिकारी वाटरशेड तथा परियोजना के सभी डब्ल्यूडीटी सदस्य- विकासखंड परियोजना समन्वयक सम्पूर्ण अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों के आयोजन के लिए उत्तरदायी होंगे।   वाटरशेड यात्रा अभियान के अंतर्गत वाटरशेड परियोजनाओं के कार्य क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों में अन्य विभागों यथा कृषि विज्ञान केन्द्र, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नेहरू युवा केन्द्र, जनअभियान परिषद, मप्र राज्य आजीविका मिशन, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी- कर्मचारी भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका के साथ स्वयं अथवा अधीनस्थों के साथ सम्मिलित होंगे।   कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, चित्रकलां, निबंध प्रतियोगिता, सचित्र दीवार लेखन, नारे लेखन, पानी की रैली, लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति, परियोजना के कार्यों, प्रभावों का प्रस्तुतीकरण, कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, प्रचार वेन के भ्रमण एवं अन्य गतिविधियों के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं संबंधित ग्राम पंचायत/ वाटरशेड समितियों के डब्ल्यूडीटी सदस्य- विकासखंड परियोजना समन्वयक को आयोजन प्रभारी का दायित्व सौंपकर नियुक्त किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें