Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: करेली पुलिस को देशी कट्टा-कारतूस सहित एक आरोपी को  गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Aditi News Team

Mon, Jun 5, 2023
रिपोर्टर-भागीरथ तिवारी, करेली करेली पुलिस को देशी कट्टा-कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार द्वारा जिले में नशीले मादक पदार्थों एवं अवैध शस्त्र के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के संबंध में निरंतर सूचनाएं प्राप्त होती रहती हैं जो पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर एवं अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन एवं श्री एस.पी.एस. बघेल अनु.अधिकारी पुलिस नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक- आशीष धुर्वे थाना प्रभारी करेली के नेतृत्व में सहा.उप निरी.- शिशुपाल चौधरी, आर. सतेन्द्र सिंह बागरी, आरक्षक- पुष्पेन्द्र, सैनिक रियाज की टीम का गठन कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। गठित टीम को दिनांक 04.06.23 को पुलिस को विश्वत मुखविर से सूचना मिली की आमगांव चौराहा बरगद के पेड के नीचे अपने कमर मे देसी कट्टा रखे बैठा है जो कोई गंभीर अपराध घटित करने की फिराक मे है यदि उस व्यक्ति को तत्काल नही पकडा जायेंगा तो कोई गंभीर अपराध घटित कर सकता है कि सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी- रामप्रसाद उर्फ अजय उर्फ छोटू पिता नारायण ठाकुर उम्र 24 साल निवासी ग्राम जोवा थाना करेली जिला नरसिंहपुर के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा 03 जिन्दा कारतूस जप्त किये गये आरोपी से पूछताछ पर बताया कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ भागकर चली गई है इसी कारण बदला लेने की नियत से दिनांक 28.05.23 को किसी अज्ञात् व्यक्ति कट्टा एवं कारतूस खरीदा था । आरोपी- से एक देसी कट्टा तथा 03 जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । कार्यवाही मुख्य भूमिका निरीक्षक – आशीष धुर्वे, सउनि. शिशुपाल चौधरी, आर.424 सतेन्द्र, आर.723 पुष्पेन्द्र , सैनिक 120 रियाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरुस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें