Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

विकासखंड मुख्यालय खाचरोद से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव चांपा खेड़ा में स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का मामला

रायबरेली में कपड़े चमकाने वाले केमिकल से बन रहा था नकली पनीर!

97 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई रोकने के एवज में मांगे थे 45 हजार रुपये, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

उद्यान में फैली गंदगी और कचरे का अंबार, आखिर किस काम की पार्क कर्मचारियों की नियुक्ति? जिम्मेदार ध्यान दें

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

फसल कटाई की धूल से छात्रावास की 21 छात्राएं बीमार हुईं : विकासखंड मुख्यालय खाचरोद से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव चांपा खेड़ा में स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का मामला

Aditi News Team

Tue, Nov 24, 2026

फसल की कटाई की धूल से छात्रावास की 21 छात्राएं हुई बीमार

खाचरोद। विकासखंड मुख्यालय खाचरोद से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव चांपा खेड़ा में स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अध्ययन कर रही 21 छात्राएं अचानक बीमार हो गई। जिससे प्रशासन हरकत में और बीमार छात्राओं को खाचरोद शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जान के अनुसार सोमवार शाम 7 बजे के दरमियान छात्रावास में चल रहे अतिरिक्त कक्षा में छात्राएं अध्ययन कर रही थी। इसी दौरान कुछ छात्राओं को अचानक उल्टी और चक्कर आए और खांसी होने लगी इसके बाद तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। धीरे-धीरे बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी, जिसके बाद सभी को एंबुलेंस से रात 8 बजे तक खाचरोद शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर मिलते ही प्रशासन भी हफ्ते में आया और रात को ही एसडीएम नेहा साहू ने छात्रावास का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि छात्रावास के समीप खेत में एक औषधि फसल की कटाई चल रही थी। जिसे निकालने वाली गंध वह धूल छात्राओं तक पहुंची और छात्राएं अचानक उल्टी करने लगी। छात्राओं को रात 12:00 बजे तक बोटल चढ़ाई गई और और वह समान स्थिति में आ गई । इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली । मंगलवार दोपहर को सभी छात्राओं को डिस्चार्ज किया जाएगा । स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉक्टर संजीव कुमरावत ने बताया कि छात्रावास के समीप चिरायता है औषधि की फसल की किसान द्वारा कटाई की जा रही थी । छात्र जिस कक्ष में थी वह कक्षा बंद था । उसे फसल का उपयोग ह्यूमिडिटी बढ़ाने वाली युवा संबंधित समस्याओं में किया जाता है फसल का स्वाद कड़वा रहता है। कटाई के दौरान निकलने वाली धूल और गांधी से बचाव के सावधानी रखना जरूरी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

खाचरोद एसडीएम नेहा साहू

बीएमओ डॉक्टर संजीव कुमरावत

जरूरी खबरें