Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

वल्लभ सम्प्रदाय के भगवान श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन संपन्न

DRI की बड़ी कार्रवाई,3.83 करोड़ रु.का विदेशी सोना,जप्त : Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

Aditi News Team

Sat, Nov 21, 2026

DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.83 करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त,

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार

कोलकाता से हैदराबाद ले जाया जा रहा था 2.98 किलोग्राम सोना,

कार की टेल लैंप के नीचे बनी गुप्त जगह से बरामद हुए 25 सोने के बिस्कुट

नई दिल्ली/कोलकाता। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.83 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सोना जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही Kia Seltos कार को भी कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, DRI अधिकारियों को सूचना मिली थी कि विदेशी सोने की खेप को कोलकाता से हैदराबाद ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पिछली टेल लैंप के नीचे बनाई गई एक गुप्त जगह से सोना बरामद हुआ।

अधिकारियों ने मौके से 24 कैरेट के 25 विदेशी सोने के बिस्कुट जब्त किए, जिनका कुल वजन 2.98 किलोग्राम बताया गया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कार में बनाया था तस्करी का गुप्त ठिकाना

तस्करों ने सोने को छिपाकर ले जाने के लिए Kia Seltos कार में विशेष रूप से गुप्त जगह बनाई थी। सोने के बिस्कुट कार की पिछली टेल लैंप के नीचे छिपाए गए थे, ताकि सामान्य जांच के दौरान इनका पता न चल सके। हालांकि, DRI अधिकारियों की सतर्कता से तस्करी का यह प्रयास नाकाम हो गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों द्वारा अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क, सोने के स्रोत और इसके आगे के खरीदारों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

DRI की इस कार्रवाई को विदेशी सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI)

जरूरी खबरें