Friday 20th of November 2026

ब्रेकिंग

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

वल्लभ सम्प्रदाय के भगवान श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन संपन्न

स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

गाडरवारा में अतिथि देवो भव की परंपरा निभाते हुए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का किया सम्मान

गाडरवारा हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा अन्नकूट आयोजन : वल्लभ सम्प्रदाय के भगवान श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन संपन्न

Aditi News Team

Fri, Nov 20, 2026

गाडरवारा के हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन हुआ

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में स्थानीय वल्लभ सम्प्रदाय के भगवान श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का परम्परागत आयोजन किया गया ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के अभिमान को दूर करने के लिए मथुरा में गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊंगली पर उठाकर ब्रज वासियों की रक्षा की थी तभी से लोकजीवन में दीपावली के दूसरे दिन से गौर्वधन पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट की शुरुआत हुई ।

भारत सहित अन्य देशों में भी यह आयोजन किया जाता है :

स्थानीय हवेली में गौर्वधन पूजा के मांगलिक कार्य अन्नकूट मुखिया श्रीनाथ भट्ट के मार्गदर्शन में गिरिराज जी व मोहनजी भट्ट ने सम्पन्न कराये गये, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए जिनने भक्ति और भजनों का आनंद उठाया।

वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के प्रथम चरण में गोवर्धन पूजा सम्पन्न हुई परम्परागत रूप से गोबर से भगवान की जमीन पर हाथ में गिरिराज पर्वत हाथ की ऊंगली पर उठाए हुए मुर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई बनखेड़ी उदयपुरा पिपरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों सहित सभी वर्गों के प्रमुख जन शामिल हुए/ कार्यक्रम में पालिका के सफाई व विद्युत विभाग वल्लभ मार्केट मल्टी व माहेश्वरी समाज,महिला,युवा संगठनों का सहयोग सराहनीय रहा कार्यक्रम की सराहना की जा रही है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर गाडरवारा

जरूरी खबरें