Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

नरवाई जागरूकता अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक : ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

Aditi News Team

Wed, Nov 18, 2026

नरवाई जागरूकता अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर। नरवाई जागरूकता अभियान एवं धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड करेली के ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों के खेतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुपर सीडर तकनीक से की जा रही गेहूं की बोवनी का अवलोकन किया तथा नरवाई प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती के लिए किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान परियोजना संचालक सुश्री नविता श्रीवास्तव, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. उइके, आत्मा योजना की ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर सुश्री रुचि शर्मा एवं कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री प्रिया तिवारी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने ग्राम अमेहटा के कृषक श्री खेत सिंह पटेल एवं ग्राम मोहद के कृषक श्री रंजीत सिंह राजपूत के खेतों का भ्रमण कर उनके द्वारा अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों का अवलोकन किया। इस दौरान सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बोवनी एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी कि नरवाई जलाने के बजाय फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें तथा सुपर सीडर जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं तथा पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे नरवाई जलाने से बचें, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं तथा धरती की उर्वरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परियोजना संचालक सुश्री नविता श्रीवास्तव

प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. उइके,

जरूरी खबरें