गाडरवारा में गन्ना आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन : गन्ना किसानों ने ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य व उचित बोनस देने की मांग को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन
Aditi News Team
Wed, Nov 18, 2026
🌾 गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल एवं बोनस की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा! 🌾
गाडरवारा। विगत दिवस गन्ना किसानों के हक और अधिकार की आवाज बुलंद करते हुए उदय प्रताप सिंह ,मंत्री स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपकर नरसिंहपुर जिले के गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य एवं उचित बोनस दिलाए जाने की मांग रखी गई।
इस दौरान आग्रह किया गया कि गन्ना किसानों की मेहनत, बढ़ती खेती लागत और उनकी आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।
आज नरसिंहपुर जिले का गन्ना किसान बड़ी आशा और विश्वास के साथ आपसे उम्मीद लगाए बैठा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप किसानों की पीड़ा और उनकी मेहनत को समझते हुए जल्द से जल्द उचित निर्णय लेकर गन्ना किसानों के साथ न्याय करेंगे।
किसान की मेहनत का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है, कोई एहसान नहीं!
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
राष्ट्रवादी किसान आर्मी
कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह