नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया : तेंदूखेड़ा और टेकापार के आरोपियों ने फोन हैक कर उड़ाए 99 हजार रुपये, संदिग्ध हिरासत में
Aditi News Team
Wed, Nov 18, 2026
नरसिंहपुर में ऑनलाइन ठगी गैंग का मामला सामने आया
तेंदूखेड़ा और टेकापार के आरोपियों ने फोन हैक कर उड़ाए 99 हजार रुपये,
पुलिस दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी
तेंदूखेड़ा। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। साइबर ठगों ने उदयपुरा निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में ग्राम टेकापार के युवकों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला 10 नवंबर को ग्राम केवत (उदयपुरा) निवासी सचिन राजपूत के फोन-पे अकाउंट से अचानक 99 हजार रुपये का फ्रॉड हो गया। ठगों ने बेहद शातिराना अंदाज में एक स्थानीय युवक को 3 हजार रुपये कमीशन का लालच देकर उसका बैंक खाता खुलवाया और ठगी की पूरी रकम उसी खाते में ट्रांसफर कर एटीएम व कियोस्क के जरिए निकाल ली। पीड़ित पक्ष जब मामले की तह तक पहुंचा और एक संदिग्ध युवक (विश्वकर्मा) को पकड़कर तेंदूखेड़ा थाने लाया, तो उसने पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उगल दिए।
सचिन राजपूत का कहना है कि
"हमारे साथ फ्रॉड की घटना हुई है। हमारे फोन-पे से 99 हजार रुपये निकाले गए हैं। तेंदूखेड़ा के विश्वकर्मा नाम के एक लड़के और उसकी 4-5 लोगों की गैंग ने यह पैसा निकाला है। जब हम उसे थाने लेकर आए तो उसने हर्षित, केशव, आदर्श और साहिब का नाम लिया है, जो तेंदूखेड़ा और टेकापार के रहने वाले हैं।"
नरेंद्र राजपूत (पीड़ित के परिजन/सहयोगी) का कहना है कि
"हमारे साथी सचिन राजपूत के साथ 10 तारीख को 99 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ है। पहले भी एक अन्य साथी के साथ 49 हजार से ज्यादा की ठगी हुई थी। इस कड़ी में तेंदूखेड़ा के एक लड़के को कमीशन देकर उसका अकाउंट इस्तेमाल किया गया और सारा पैसा क्यूआर कोड व एटीएम से निकाला गया। पूछताछ में टेकापार निवासी आदर्श पटेल, अंश पटेल, मुकेश पटेल और केशव पटेल के नाम सामने आए हैं।"
किशोर बामनकर (तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी) का कहनाहै की
"सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक कुछ लड़के इकट्ठा हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उदयपुरा के कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है। पूछताछ में विश्वकर्मा नाम के युवक ने टेकापार निवासी अंश पटेल और आदर्श पटेल के साथ लेनदेन की बात बताई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि टेकापार से जुड़े इस साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगनाओं और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
किशोर बामनकर (तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी)