Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

लोन दिलाने के नाम पर 30लाख की धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा : वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Nov 18, 2026

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थाना मझोली मे नरेन्द्र सिंह परिहार निवासी काकरदेही सिहोरा रोड मझोली से परिचित के देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी अभिमन्यू चौक पनागर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी बालाघाट ने ओम साईराम वेयर हाउस पर 30 करोड लोन दिलाने एवं वेयर हाउस मे अनाज का भण्डारण करवायेंगे कहते हुये 30 लाख रूपये की मांग की थी। नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा अपनी पत्नि श्रीमति आराधना सिंह परिहार के नाम पर दर्ज ओम साईराम वेयर हाउस पर लोन दिलाने हेतु 30 लाख रूपये दिये गये थे। देवेन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र सिंह दोनो के द्वारा लोन नहीं करवाया गया, रूपये मांगने पर हीला हवाली करते हुये लिये हुये रूपये वापस न कर हडपते हुये धोखाधडी की गयी है।

शिकायत पर देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी अभिमन्यू चौक पनागर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी बालाघाट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 558/2026 के धारा 316(2), 318(3), 318 (4), 3(5), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी अभिमन्यू चौक पनागर को दिनांक 17/11/2026 को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र सिंह ठाकुर से धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज बरामद करने और विस्तृत पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय सिहोरा में पेश किया जा रहा है।

वहीं, प्रकरण का दूसरा आरोपी जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी, जिला बालाघाट अभी फरार है, जिसकी तलाश हेतु पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

उल्लेखनीय भूमिका- धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मझौली श्रीमति पूर्वा चौरसिया, उप निरीक्षक रघुवीर सरोते, प्रधान आरक्षक आशीष असाटी, प्रधान आरक्षक राम जी पाण्डेय एवं आरक्षक सुनिल कौशल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

थाना प्रभारी मझौली श्रीमति पूर्वा चौरसिया,

जरूरी खबरें