Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

70वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन : युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

Aditi News Team

Wed, Nov 18, 2026

राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रशासन और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका- मंत्री श्री सिंह

युवाओं को सही दिशा और अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी- मंत्री श्री सिंह

जनता का विश्वास और सम्मान सर्वोपरि, पूरी ईमानदारी एवं समर्पण से करता रहूंगा सेवा- मंत्री श्री सिंह

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री श्री सिंह

70वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हुए शामिल

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मशहूर गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

रुद्र मैदान गाडरवारा में हुआ भव्य आयोजन

नरसिंहपुर।प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में 11 नवंबर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस समर्पण और सार्थकता के साथ सभी ने इस बड़े आयोजन को सफल बनाया है, उसके लिए उनके पास धन्यवाद व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

यह बात मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवारा के रुद्र मैदान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में कही। मंत्री श्री सिंह और अन्य अतिथियों ने तमिलनाडु की विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। वहीं भव्य सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक सचेत-परंपरा की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगर पालिका के सफाईकर्मियों से लेकर शिक्षा विभाग, प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन किया।उन्होंने कहा कि देश के राज्यों से लगभग एक हजार खिलाड़ियों,कोच की आवभगत, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले सभी लोगों का उल्लेख करते हुए मां नर्मदा से उनके एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि, उन्नति और सुरक्षा की कामना की।

उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही जनप्रतिनिधियों को काम करने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करता है। देश में करोड़ों लोगों के बीच सीमित संख्या में ही सांसद और विधायक बनने का अवसर मिलता है। जनता ने उन्हें लगातार सेवा का अवसर देकर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में गाडरवारा को आदर्श विधानसभा के रूप में बनाने का संकल्प लिया था। वे आज भी पूरी ताकत, ईमानदारी और समर्पण के साथ उस संकल्प पर कायम हैं।उन्होंने कहा कि उनका यह सेवक कभी भी जनता के विश्वास को कमजोर नहीं होने देगा। जनता का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा उनके लिए सदैव सर्वोपरि रहेगी।

मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गाडरवारा के स्टेडियम को और बेहतर एवं सुंदर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सरकार द्वारा एक आउटडोर स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसका भूमिपूजन किया जा चुका है। चिचली में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है तथा साईंखेड़ा में भी स्टेडियम बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर खेल और पढ़ाई की ओर प्रेरित करना आवश्यक है। जब तक युवाओं को सकारात्मक दिशा और बेहतर अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक व्यापक सामाजिक परिवर्तन की अपेक्षा नहीं की जा सकती। भारत युवाओं का देश है और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

खेलो इंडिया से खिलाड़ियों को मिल रहे नए अवसर

मंत्री श्री सिंह ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। यदि खेलो इंडिया जैसी पहल नहीं होती, तो इस प्रकार के बड़े आयोजन संभव नहीं हो पाते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के इतने अवसर नहीं मिलते। इन आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच, संसाधन और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर आगे बढ़ें और अपने खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निरंतर अपने खेल में आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश का मान-सम्मान बढ़ाते रहें। उन्होंने आयोजन में उपस्थित गाडरवारा के सभी गणमान्य नागरिकों, चेतनाशील एवं प्रबुद्धजनों तथा जिलेभर से पधारे सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन की गौरवशाली परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और भविष्य में भी इसी उत्साह एवं भव्यता के साथ ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

श्री अभिषेक भार्गव ने कहा कि गाडरवारा की धरती अपनी विशिष्ट पहचान और गौरवशाली विरासत के लिए जानी जाती है। इस धरती ने ओशो और आशुतोष राणा जैसी महान विभूति को जन्म दिया। अपनी अद्भुत प्रतिभा और अभिनय के माध्यम से गाडरवारा सहित संपूर्ण बुंदेलखंड को गौरवान्वित किया है।

श्री श्याम टेलर ने कहा कि हम सभी को मिलकर विश्वगुरु भारत का सपना अपने मन में संजोना चाहिए और इस संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित सभी लोगों से इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता को बनाए रखने का आव्हान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, श्री राव संदीप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, डॉ योगेश कौरव,श्री मुकेश मरैया, श्री चंद्रकांत शर्मा, श्री अनुज प्रताप सिंह,श्री प्रियांक जैन सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अन्य अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

जरूरी खबरें