कोदों की रोटी खाने से परिवार के 4 लोगों की हालत बिगड़ी : 112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप
Aditi News Team
Fri, Nov 20, 2026
रिपोर्टर जितेन्द्र दुबे,शाहनगर
कोदों की रोटी खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की हालत बिगड़ी,
112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर
बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप
शाहनगर - शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत बरतला गांव में रात्री करीब 9 बजे एक ही परिवार के 4 लोगों की अचानक हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि घर में रखी पुरानी कोदों की रोटी खाने के बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगङते ही 112 पुलिस वाहन के चालक अफजल खाॅन एवं आरक्षक रविन्द्र अहिरवार ने तत्काल शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाज के लिये भर्ती कराया जानकारी के मुताबिक पीड़ितों में चंदन सिंह पिता सेवे सिंह उम्र 85 वर्ष, संपत बाई पति चंदन सिंह उम्र 63 वर्ष, पुष्पेन्द्र सिंह पिता चंदन सिंह उम्र 35 वर्ष और पिंकी बाई पति इन्द्रपाल सिंह उम्र 33 वर्ष सभी निवासी बरतला शामिल हैं।
परिवार के बड़े बेटे इन्द्रपाल सिंह पिता चंदन सिंह ने बताया कि घर में रखी पुरानी कोदों की रोटी और भिंडी की सब्जी खाई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी की हालत गंभीर होने लगी।
घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सभी को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया गया है।
इनका कहना है
ङाॅ सर्वेश लोधी बीएमओ शाहनगर
रात्री 9,30 पर 4 लोगों को 112पुलिस वाहन की मदद से एक ही परिवार के लोगों को भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी बेहतर ईलाज के लिये रेफर कर दिया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
शाहनगर स्वास्थ विभाग