Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्त में।

Aditi News Team

Sat, May 27, 2023
'‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रिय किए गए है मुखबिर:- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ गाँजा के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिस जानकारी प्राप्त हुयी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ लोग अवैध गाँजा लाकर जिले में अवैध व्यापार कर रहे है । सूचना के आधार पर अवैध गाँजा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी गयी एवं उनकी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रीय किया गया । गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों लिया गया गिरफ्त में :- दिनांक 27/05/2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नाग मंदिर के पास ग्राम पनागर चौकी सालीचौका थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गाँजा विक्रय करने की गरज से लेकर खड़े हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के संदेहीयान को घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया । जिन्होने पूछताछ पर अपना नाम गोकुल पिता रामकिशन मेहरा उम्र 39 वर्ष निवासी पथरकुही थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम एवं कालूराम उर्फ कल्लू पिता फागूराम कतिया उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम केकरा चौकी सालीचौका थाना गाडरवारा का होना बताया । मौके पर समक्ष गवाहन विधिवत तलाशी लेने पर संदेहीयान के कब्जे में हरे रंग के थैले में रखी प्लास्टिक बोरी में 10 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा कीमती 1,56,000 रुपए समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपीगणों को मौके पर गिरफ्तार किया गया । दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है :-अवैध मादक पदार्थ गाँजा की तस्करी में लिप्त आरोपीगण गोकुल पिता रामकिशन मेहरा उम्र 39 वर्ष निवासी पथरकुही थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम एवं कालूराम उर्फ कल्लू पिता फागूराम कतिया उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम केकरा चौकी सालीचौका थाना गाडरवारा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्र. 474/23 धारा 8,20(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण के गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडीसियल रिमाण्ड प्राप्त किया गया । आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-अवैध रूप से गाँजा के व्यापर में लिप्त आरोपीगण को गिरफ्तार करने में अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा राजपाल बघेल, उनि अभिषेक पटेल, सउनि पुनीत कटारे, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, भास्कर पटेल, आरक्षक संजय पांडे, दिनेश पटेल, संतोष शर्मा, ऐश्वर्य वेंकट, हरिशंकर पटवा, साइबर सेल नरसिंहपुर अभिषेक सूर्यवंशी, महिला आरक्षक कुमुद पाठक एवं साइबर सेल आईजी ऑफिस जबलपुर उनि रूही ज्योतिषी, भास्कर सतनामी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें