Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: जबलपुर,साढ़े पॉच करोड की नकबजनी का खुलासा कर आरोपियों को पकडने में महत्वूपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्राईम ब्रांच के अधिकारी/कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने स्वयं क्राईम ब्रांच कार्यालय में जाकर बधाई दी

Aditi News Team

Thu, Sep 1, 2022
साढ़े पॉच करोड की नकबजनी का खुलासा कर आरोपियों को पकडने में महत्वूपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्राईम ब्रांच के अधिकारी/कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने स्वयं क्राईम ब्रांच कार्यालय में जाकर बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार टीम वर्क की भावना से कार्य करने हेतु कहा जबलपुर । पुलिस के लिये चुनौती बनी  पायल वाला गोल्ड शारूम में हुई साढ़े पॉच करोड की नकबजनी का 15 दिन के अंदर खुलासा करते हुये तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर वजनी 10 किलो 252 ग्राम 070 मिली ग्राम कीमती 5 करोड़ 43 लाख 43 हजार 500 रूपये के एवं घटना में प्रयुक्त कटर, इनोवा एवं मोटर सायकिल जप्त करने में महत्वूपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्राईम ब्रांच के अधिकारी/कर्मचारियो को बधाई देने पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) आज दिनॉक 1-9-2022 दोपहर 12 बजे गोरखपुर स्थित क्राईम ब्रांच कार्यालय पहुंचे । क्राईम ब्रांच मे उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुशील चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध/कानून व्यवस्था सुश्री अंकिता खातरकर तथा क्राईम ब्रांच के अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुये शबाशी दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार टीम वर्क की भावना से कार्य करने हेतु कहा।

Tags :

जरूरी खबरें