Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: जबलपुर,24 घंटे के भीतर नाईट कॉम्बिंग गस्त में इनामी उद्घोषित तथा मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, के वर्षों से फरार पकड़े गये 350 वारंटी

Aditi News Team

Mon, Sep 4, 2023
विधान सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुये एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने कराई कॉम्बिंग गस्त 24 घंटे के भीतर नाईट कॉम्बिंग गस्त में इनामी उद्घोषित तथा मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, के वर्षों से फरार पकड़े गये 350 वारंटी अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर 93 लीटर कच्ची एव 12 बॉटल बीयर, 346 पाव देशी/विदेशी शराब कीमती 50 हजार रूपये की जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के आदेशानुसार विधान सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुये एवं अपराधों की रोकथाम हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। कॉम्बिग गस्त में वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2 से 3 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, आदि प्रकरणों में फरार चल रहे 104 गैर म्यादी एवं 102 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 144 जमानती वारंट तामील किए गए। वहीं अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर 93 लीटर कच्ची एव 12 बॉटल बीयर तथा 346 पाव देशी/विदेशी शराब कीमती 50 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त कार सहित पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा की गयी कार्यवाही की हर घंटे स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही थी। कॉम्बिंग गस्त में वारंटियों एवं मामले में तथा ईनामी उद्घोषित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात में 84 टीमें लगी थी। 14 राजपत्रित अधिकारी, 36 थाना प्रभारी सहित लगभग 500 का बल लगा था।

Tags :

जरूरी खबरें