Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सरकार धरातल पर उतरकर नागरिकों को उपलब्ध करा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- सांसद दर्शन सिंह चौधरी

नरसिंहपुर के युवा कवि विकास बैरागी दिल्ली के : प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

Aditi News Team

Sat, Nov 14, 2026

युवा कवि विकास बैरागी दिल्ली के प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक।

नरसिंहपुर। भगवान नरसिंह की पावन भूमि और साहित्यिक विरासत के लिए पहचाने जाने वाले नरसिंहपुर जिले का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होने जा रहा है। जिले लोकप्रिय कवि विकास बैरागी गुरु को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक प्रतिष्ठित साहित्यिक महाकुंभ में काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। विकास आगामी 28 नवंबर को इस भव्य मंच से अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कवि विकस बैरागी ने अपनी हास्य एवं भावपूर्ण कविता पाठ की शैली से न केवल प्रदेश बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में श्रोताओं के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी रचनाओं को काफी सराहा जाता है और लाखों लोग उन्हें सुनना व पढ़ना पसंद करते हैं। छोटे से जिले से निकलकर देश के इतने बड़े और प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच तक पहुंचना नरसिंहपुर के लिए गर्व का विषय है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कवि विकास बैरागी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें