Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा की सक्रियता के चलते नगर के उद्यान में हुआ साफ सफाई का कार्य प्रारंभ

समस्त सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों से विशेष आवाहन

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीधाम एक्सप्रेस में महिला यात्री का आईफोन सहित 84,800 रु. का मशरूका बरामद किया

पन्ना शाहनगर थाना क्षेत्र का मामला,मड़ला घाटी में 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहनगर थाना क्षेत्र के बोरी चौकी के समीप मैन सड़क मार्ग मलघन दानदाई मंदिर मार्ग के मार्ग का मामला

: दुष्कृत्य के मामले 6 माह से फरार 10 हजार रूपये के इनामी आरोपी को जिला भिण्ड से किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस को बडी सफलता, दुष्कृत्य के मामले 6 माह से फरार 10 हजार रूपये के इनामी आरोपी को जिला भिण्ड से किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फरार आरोपियों की धरपकड की जा रही है। दिनांक 09.10.2022 को थाना स्टेशनगंज क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय प्रार्थिया द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि कुलदीप लोधी द्वारा दिनांक 12.08.2019 को प्रार्थिया के साथ दो बार जबरदस्ती गलत काम किया तथा वीडियो और फोटो अपने मोबाईल में बना कर रख लिया था। अब वह फोटो एवं वीडियों वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव डाल रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक 64/2022 धारा 376, 376 (2-एन), भादवि तथा धारा 3 (1-W-i), 3 (1-W-ii), 3(2-V) एससीएसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी अपराध कायमी दिनांक से ही फरार हो गया था। दुष्कृत्य के प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु 10 हजार के नगद इनाम की की गयी थी घोषणा :-प्रकरण का आरोपी कुलदीप लोधी जो की अपराध कायमी दिनांक से ही फरार हो गया था। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा 10 हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की गयी थी। आरोपी को जिला भिण्ड से किया गया गिरफ्तार :- दुष्कृत्य के मामले में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप लोधी पिता यघवीर लोधी निवासी ग्वालियर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा पतासाजी हेतु तकनीकी माध्यमों एवं मुखबिर सक्रीय कर जानकारियां एकत्रित की गयी से सूचना प्राप्त हयी कि उक्त फरार आरोपी कृलदीप लोधी वर्तमान में भिण्ड में है। सूचना प्राप्त होते पुलिस टीम को जिला भिण्ड रवाना किया गया जिसके द्वारा हिकमत अमली के साथ घेराबंदी कर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी है। पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-फारार आरोपी कुलदीप लोधी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज कमलेश चोरिया, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह, आरक्षक स्वप्निल सिंह ठाकुर, आरक्षक ब्रजपाल वमा,र् आरक्षक प्रशांत बहादुर, महिला आरक्षक कुमुद पाठक सायबर शाखा की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें